मास्टर शेफ में वापस तड़का लगाएंगे अक्षय कुमार?
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार एक बार फिर टेलीविजन रियलिटी शो मास्टरशेफ इंडिया में नज़र आ सकते हैं। अक्षय हाल ही में डेयर 2 डांस नाम के एक रियलिटी शो को होस्ट कर चुके हैं और अब चर्चा है कि अक्षय कुमार अब फिर से मास्टरशेफ इंडिया के नए सीज़न में भी बिल्कुल अलग भूमिका में नज़र आ सकते हैं।

गौरतलब है कि मास्टरशेफ इंडिया के पहले सीज़न को अक्षय कुमार ने होस्ट किया। इसके साथ ही वो कंटेस्टेन्ट्स को काफी हेल्प करते नज़र आए थे। अपने शेफ के अनुभव को उन्होंने प्रतिभागियों के साथ बांटा भी था और उन्हें कई बार गल्तियां करने से भी बचाया था। बताया जाता है कि शो की प्रोग्रामिंग अक्षय को शो में महाजज के रूप में लाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल कुछ तय नहीं है। इस बारे में अभी बात चल रही है। मास्टरशेफ इंडिया स्टार प्लस चैनल पर जनवरी से प्रसारित होगा। मशहूर शेफ संजीव कपूर विकास खन्ना और रणवीर ब्रार इसके जज होंगे। वैसे भी नए सीज़न के शाकाहारी भोज के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं।


Click it and Unblock the Notifications