DHAMAKA: सलमान खान और अक्षय कुमार करेंगे जनवरी ओपनिंग!
[टेलीविजन] सलमान खान और अक्षय कुमार एक साथ! बिग बॉस 9 में। वो भी किसी प्रमोशन के लिए....होस्ट के लिए। लेकिन इनमें आधी बातें सच हैं और आधी झूठ। दरअसल, जनवरी में रिलीज़ हो रही है अक्षय कुमार की फिल्म एयरलिफ्ट। और जितनी अलग ये फिल्म है, उतना ही अलग होगा इसका प्रमोशन।
क्योंकि अक्षय कुमार सलमान खान के साथ बिग बॉस 9 का एक पूरा एपिसोड होस्ट करेंगे। इसी के साथ वो कंटेस्टेन्ट्स को सलमान के साथ अच्छी तरह से रोस्ट करेंगे।
गौरतलब है कि पहले भी अफवाहें उड़ीं थीं कि सलमान खान के साथ अक्षय कुमार बिग बॉस 9 को होस्ट करेंगे। हालांकि इन खबरों का आधार ही था बिग बॉस का नया टैगलाइन डबल ट्रबल। इसीलिए माना जा रहा था कि इस बदलाव के चलते होस्ट के पैटर्न में भी बदलाव किया जाएगा और दो एक्टर शो को होस्ट करेंगे।
जब सलमान के साथ किसी एक्टर की जोड़ी बनाने की बात हो तो फिर अक्षय कुमार से बेहतर और कौन हो सकता है भला। दोनों का मजाकिया अंदाज शो को किस स्तर पर ले जाएगा, ये सोच कर ही हम उत्साहित हैं।
भले ही colors को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़े। जानिए बॉलीवु़ड स्टार्स की टीवी पर कमाई -


Click it and Unblock the Notifications














