अक्षय कुमार ने टीवी आर्टिस्ट्स के लिए फिर से किया दान, कहा - फंड खत्म हुए तो और दान करेंगे
कोरोना लॉकडाउन के कारण लगातार, टीवी आर्टिस्ट्स की आत्महत्या की खबरों ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। CINTAA के मेंबर अयूब खान ने मदद की गुहार लगाई जावेद जाफरी से। जावेद जाफरी ने बात की साजिद नाडियावाला से।
साजिद नाडियाडवाला ने ये बात शेयर की अक्षय कुमार से जिन्होंने तुरंत 45 लाख की सहायता राशि CINTAA को दी।

सिने टीवी एंड आर्टिस्ट एसोसिएशन के हेड अमित बहल ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अक्षय कुमार ने 1500 लोगों की लिस्ट मांगी और तुरंत सबके खाते में 3000 रूपये ट्रांसफर किए गए।
वहीं अक्षय कुमार ने वादा किया है कि आगे अगर ज़रूरत पड़ी तो वो और सहायता राशि देने के लिए तैयार हैं। फिलहाल अक्षय कुमार ने 45 लाख रूपये का दान किया है।


Click it and Unblock the Notifications












