अक्षय कुमार ने जब सपना चौधरी साथ किया था इस गाने पर डांस, स्टेज पर ठुमके लगाते-लगाते डांसर का हुआ था बुरा हाल

Akshay Kumar danced on this song with sapna choudhary: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) हरियाणवी क्वीन के नाम से भी जानी जाती हैं। उनके डांस करने का अंदाज सबसे अलग है। सूट पहनकर हरियाणवी गानों पर डांस कर सपना चौधरी ने लोगों का दिल जीत लिया है। सपना चौधरी इतनी पॉपुलर हैं कि उनके वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो जाते हैं। फैन्स ही क्या सितारे भी सपना चौधरी के दीवाने हैं। जी हां, खुद सलमान खान ने भी सपना चौधरी के डांस की तारीफ की थी।
सपना चौधरी बिग बॉस के घर में मचा चुकी हैं धमाल
बता दें कि सपना चौधरी बिग बॉस सीजन 11 का हिस्सा थीं। सपना जब तक शो में थीं उन्होंने हर टास्क में हिस्सा लिया था और लगातार अपने लिए स्टैंड लिया था। बिग बॉस के घर में सपना की कई कंटेस्टेंट से फाइट हुई थी, लेकिन सपना ने अपने आपको हर बार साबित किया था आज बिग बॉस की वजह से ही सपना चौधरी एक बड़ा नाम बन गई हैं। बता दें उनके बिग बॉस के घर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी अक्षय कुमार और सलमान खान के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।
.@akshaykumar and @BeingSalmanKhan perform onstage with Dhinchak Pooja and dancing queen, Sapna Choudhary. Catch all the masti only on the #BB11finale, tonight at 9 PM. pic.twitter.com/MLvFkZFgqD
— ColorsTV (@ColorsTV) January 14, 2018
अक्षय और सलमान के साथ किया सपना ने डांस
दरअसल उस समय अक्षय कुमार अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए आए थे उन्होंने सपना को देखा और फ्लर्ट किया इसके बाद अक्षय कुमार और सलमान खान ने सपना चौधरी को डांस के लिए बुलाया दोनों ने अपने पॉपुलर गाने 'मुझसे शादी करोगी' पर सपना चौधरी के साथ डांस किया। अक्षय कुमार के साथ डांस करते हुए सपना चौधरी शर्मा गईं। सलमान खान और अक्षय कुमार दोनों ही सपना के साथ हंसी मजाक किया दोनों के मजाक को सुन सपना का हंस-हंसकर बुरा हाल हो गया था। बता दें कि तीनों का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर आज भी छाया हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications