OMG..100 करोड़ की कमाई..अक्षय कुमार की धमाकेदार प्लानिंग
अपनी फिल्म के 100 करोड़ की कमाई की प्लानिंग अक्षय कुमार ने कर ली है। इसके लिए उन्होंने टीवी शो से दूरी बना ली है।
इन दिनों सलमान खान की ट्यूबलाइट के साथ अक्षय कुमार की टॅायलेट एक प्रेम कथा की चर्चा जोरों पर है। इस फिल्म के ट्रेलर ने इस बात तो जाहिर कर दिया है कि यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की सबसे प्रबल दावेदार है।
इस वजह अक्षय ने अपने अपकमिंग रियलिटी टीवी शो की शूटिंग का काम भी आगे टाल दिया है। जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि अक्षय कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज को जज कर सकते हैं।

इसकी शूटिंग जुलाई में ही शुरू होनी थी। लेकिन अब अक्षय ने इस शो की शूटिंग की डेट को अगस्त के लिए बढ़ा दिया है।
अक्षय नहीं चाहते हैं कि टीवी शो के कारण उनकी फिल्म टॅायलेट एक प्रेम कथा के प्रमोशन में कोई कमी नहीं आए। वह इस विषय को गंभीर तौर पर सबके सामने लेकर जाना चाहते हैं।
गौरतलब है कि टॅायलेट एक प्रेम कथा 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। अक्षय भी इस फिल्म के रिलीज के करीब आने वाले हफ्ते में अपने टीवी शो की शूटिंग शुरू करेंगे।
Alert..दस का दम..केबीसी..सलमान..सुनील ग्रोवर..ये खबर चौंका देगी..
बहरहाल,इस बार टीवी पर कई ऐसे सुपरस्टार शो दस्तक देने वाले हैं। कुलमिलाकर इस बार टीवी बॅालीवुड से रंगा हुआ नजर आने वाला है। सच मानिए ये लिस्ट देखकर आपका इंतजार करना मुश्किल हो जाएगा..


Click it and Unblock the Notifications
