..................... Akshay kumar angry with kapil sharma refuses to promote bachchan pandey film on the kapil sharma show।अक्षय कुमार कपिल शर्मा से नाराज बच्चन पांडे फिल्म का द कपिल शर्मा शो पर नहीं होगा प्रमोशन - Hindi Filmibeat

पीएम मोदी वीडियो के कारण कपिल शर्मा पर भड़के अक्षय कुमार, शो पर आने से इंकार, जानिए सच्चाई !

अक्षय कुमार और कपिल शर्मा को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार अक्षय कुमार ने अपनी आगामी फिल्म बच्चन पांडे के प्रमोशन के लिए द कपिल शर्मा शो पर जाने का नहीं फैसला किया है। अक्षय कुमार हर साल 4 से 5 फिल्में करते हैं और हर दफा अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए केवल चुनिंदा टीवी शो पर जाते हैं।

ऐसे में द कपिल शर्मा शो पर अक्षय कुमार ने अपनी हर फिल्म का प्रमोशन किया है। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार और कपिल शर्मा के रिश्ते के बीच किसी तरह की कड़वाहट आ गई है जिसकी वजह से अक्षय कुमार अब बच्चन पांडे के साथ अपनी आगामी किसी भी फिल्म का प्रमोशन कपिल शो पर नहीं करेंगे।

Akshay Kumar, Kapil Sharma,

फिलहाल इस पूरे मामले पर कपिल शर्मा शो की सदस्य अर्चना पूरन सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। एक वेबसाइट से बातचीत के दौरान अर्चना पूरन सिंह ने यह साफ किया है कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं हो सकती है। हंसते हुए अर्चना पूरन सिंह आगे कहती हैं कि अक्षय कुमार हमारे शो पर आने से कभी इंकार नहीं कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि यह सारा मामला शुरू हुआ है अतरंगी रे फिल्म की प्रमोशन के समय का।

अक्षय कुमार और कपिल शर्मा के बीच मजाक बनी वजह !

अक्षय कुमार और कपिल शर्मा के बीच मजाक बनी वजह !

जब अक्षय कुमार और कपिल शर्मा के बीच मजाक में ही ऐसा कुछ हो गया जो कि एक्टर को पसंद नहीं आया। इस एपिसोड में अक्षय कुमार एक बात पर कपिल शर्मा से कहते हैं कि इस आदमी को हर चीज पूछना होता है ये क्यों कहता है कि बच्चे पूछ रहे थे, अर्चना जी ने पूछा है।

कपिल शर्मा ने बोली ये बात

कपिल शर्मा ने बोली ये बात

अक्षय की इस बात को पूरा हुए बिना तुरंत कपिल शर्मा खुद के बचाव में कहते हैं कि आपने भी एक बहुत बड़े पॉलिटिशियन का इंटरव्यू लिया था। मैं नाम नहीं लूंगा। लेकिन आपने उनसे ये पूछा था कि मेरे ड्राइवर का बच्चा पूछ रहा था कि आप आम चूसकर खाते हैं? बता दें कि कपिल शर्मा यहां पर उस बातचीत का जिक्र कर रहे थे जो कि अक्षय कुमार ने साल 2019 में पीएम नरेंद्र मोदी का लिया था।

अक्षय कुमार ने टीम से की गुजारिश

अक्षय कुमार ने टीम से की गुजारिश

कुछ रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि अक्षय कुमार ने इस एपिसोड के शूटिंग के बाद द कपिल शर्मा शो की टीम से गुजारिश की थी इस भाग को शो में टेलीकास्ट नहीं किया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मजाक होने के कारण कपिल शर्मा की टीम से कहा था कि इसे नहीं दिखाना चाहिए था।

बच्चन पांडे के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा शो आने से इंकार

बच्चन पांडे के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा शो आने से इंकार

इसके लिए चैनल ने हामी भी भरी थी। फिर भी किसी वजह से कपिल और अक्षय कुमार की बात का यह वीडियो सामने आया और तेजी से इंटरनेट पर वायरल भी हुआ। बताया जा रहा है कि इसी वजह से अक्षय कुमार ने बच्चन पांडे के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा शो पर नहीं आने का फैसला किया है। हालांकि इस खबर पर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं आयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X