एक साथ आएंगे दो सुपरस्टार- अक्षय कुमार और रणवीर सिंह- धमाकेदार जोड़ी!

करण जौहर की कॉफी विद करण.. यानि की सुपरस्टार्स का जलवा, ढ़ेर सारी गॉसिप, कुछ नए खुलासे और अनोखी जोड़ियां। शो का सीजन 6 सुर्खियों में आ चुकी है। जहां एक एपिसोड में सैफ अली खान और सारा अली खान नजर आने वाले हैं। वहीं, आने वाली दूसरी जोड़ियों को लेकर भी काफी चर्चा शुरु है।

सलमान खान नहीं- अली अब्बास जफर की अगली फिल्म में होंगे ये सुपरस्टार!

सीजन की शुरुआत दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट की जोड़ी के साथ होगी। जबकि दूसरे एपिसोड में दिखेंगी पापा- बेटी की जोड़ी, सैफ और सारा। वहीं, अफवाहों की मानें तो तीसरे एपिसोड में रणवीर सिंह और अक्षय कुमार भी साथ आने वाले हैं। कॉफी विद करण 21 अक्टूबर से शुरु होने वाला है।

Koffee With Karan

रणवीर और अक्षय कुमार दोनों ही पहले भी इस शो का हिस्सा बन चुके हैं। रणवीर जहां रणबीर कपूर के साथ आए थे.. वहीं अक्षय अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ शामिल हुए थे। लेकिन इस बार यह अनोखी जोड़ी साथ दिखेगी। जाहिर है फैंस को काफी मजा आने वाला है। दोनों ही एक्टर अपनी शानदार एनर्जी और खुलकर बात करने के लिए जाने जाते हैं।

वहीं, फिलहाल दोनों ही एक्टर करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म में नजर आने वाले हैं। रणवीर सिंह की सिंबा.. और अक्षय कुमार की केसरी। कोई शक नहीं कि कॉफी का यह सीजन शानदार होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X