करण जौहर नहीं करना चाहते आलिया भट्ट से बात.. बीच में आए अक्षय!
टीवी शो दिल है हिंदुस्तान के सेट पर पहुंचकर अक्षय कुमार ने खेला प्रैंक, करण जौहर के फोन से आलिया भट्ट को किया ये मैसेज।
आलिया भट्ट और करण जौहर की दोस्ती जग जाहिर है। स्टूडेंट ऑफ द ईयर से उन्होंने आलिया को एक बड़ा ब्रेक दिया। आज आलिया उस मुकाम पर जहां किसी भी फिल्म के लिए उनका नाम ही काफी होता है।
लेकिन एक स्टार एक्टर के कारण इन दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। हुआ कुछ ऐसा कि आलिया को करण से ऐसी उम्मीद नहीं थी। इन सबके पीछे की वजह है अक्षय कुमार। हाल ही में अपनी फिल्म जॉली एलएलबी 2 के प्रमोशन के लिए अक्षय कुमार टीवी रियलिटी शो दिल है हिंदुस्तानी के सेट पर पहुंचे। हमेशा की तरह अक्षय मस्ती के मिजाज में थे। प्रैंक करने में माहिर अक्षय कुमार ने करण के फोन से कुछ लोगों को मैसेज भेज दिया।

इसमें करण के पसंदीदा आलिया भट्ट और वरूण धवन का नाम भी शामिल है। उन्होंने करण के फोन से आलिया को मैसेज किया, दोबारा मुझे फोन मत करना। और एक तरफ शांत होकर अपनी कुर्सी पर बैठ गए।
उनका प्रैंक इतना जबरदस्त था कि तुरंत ही करण के फोन की घंटी बजने लगी। यह कॉल और किसी का नहीं बल्कि आलिया का था। हालात इस तरह बिगड़ गए कि करण को आलिया को समझाना पड़ा कि उन्होंने नहीं बल्कि अक्षय कुमार ने मस्ती में किया था।
मानना पड़ेगा अक्षय कुमार को। फिल्मों के मामले में हिट और प्रैंक के लिहाज से भी सुपरहिट ।


Click it and Unblock the Notifications