खतरों के खिलाड़ी बनेंगे या मास्टर शेफ बनेंगे अक्षय?

उन्हें खाने की समझ भी है वैसे सुनने में आया है कि अक्षय कुमार खतरों के खिलाड़ी को भी होस्ट करनेवाले हैं। यह शो कलर्स पर प्रसारित होता है लेकिन यह बिल्कुल जाहिर है कि अक्षय एक साथ दो शो को होस्ट तो नहीं ही कर सकते। फिर क्या होगा इसका तरीका इसके बारे में स्टार प्लस का मानना है कि उन्हें तो अक्षय कुमार की तरफ से हरी झंडी मिल चुकी है। बाकी के बारे में वे नहीं जानते।
मास्टर शेफ की शुरुआत दिसंबर में होनेवाली है और कलर्स के शो खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग अब बस शुरू ही होनेवाली है पर अक्की के साथ डेट्स के प्रॉब्लम होंगे इसलिए अब दोनों चैनलो में खिंचातानी चल रही है। अब दोनों में से कामयाबी मिलती किसे है। यह तो हमें दोनों में से किसी एक शो के लांच हो जाने के बाद ही पता चल सकता है। भई अक्षय ने भी क्या नसीब पाया है। फिल्में फ्लॉप पे फ्लॉप हो रही हैं लेकिन जनाब को छोटे पर्दे पर लगातार काम मिल रहा है। सही है लगे रहो अक्की भाई।


Click it and Unblock the Notifications











