स्टार बहुएं अक्षरा-प्रतिज्ञा 27 मई को लेंगी विदा

सूत्रों के अनुसार अब ये दोनों बहुएं भी इस हफ्ते 27 मई को अपने दर्शकों से विदा लेंगी। इन दोनों धारावाहिकों की जगह कौन से नए धारावाहिक शुरु होंगे इसकी जानकारी अभी तक चैनल ने नहीं दी है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी अक्षरा और नैतिक के इर्द गिर्द बुनी गई थी। जहां अक्षरा एक ऐसे परिवार से थी जहां रिश्तों का सम्मान करने के साथ साथ हर किसी को अपनी ज़िंदगी के फैसले खुद करनी की अनुमति भी थी वहीं नैतिक के परिवार में छोटे से लेकर बड़ा हर एक फैसला दद्दा जी की अनुमति से होता था।
घर वालों की सहमति से अक्षरा शादी करके नैतिक के घर आ जाती है और फिर शुरु होता है एक नये माहौल में खुद को ढ़ालने की अक्षरा की कोशिश। अपनी कोशिशों से अक्षरा आखिरकार एक अच्छी बहु बनने में सफल हो जाती है।
प्रतिज्ञा की अब तक की कहानी देखी जाए तो काफी उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे। प्रतिज्ञा एक ऐसे परिवार से है जहां संस्कार कूट कूट कर भरे गए हैं। अपने आदर्शों को अपने साथ रखते हुए प्रतिज्ञा अपने घर की एक आदर्श बेटी बनी रहती है। तभी उसकी ज़िदगी में गुंडा गर्दी और सबको परेशान करके खुश होने वाला कृष्णा आता है। कृष्णा को प्रतिज्ञा से प्यार हो जाता है और वो जबरदस्ती प्रतिज्ञा से शादी कर लेता है।
काफी मुश्किलों के बाद आखिरकार प्रतिज्ञा भी कृष्णा को पसंद करने लगती है। कृष्णा के परिवार वाले भी शुरुआत में प्रतिज्ञा को व उसके आदर्शों को बिल्कुल पसंद नहीं करते परन्तु धीरे धीरे प्रतिजा अपने स्वभाव से सबका दिल जीत लेती है।
2009 में शुरु हुए इन दोनों सीरियल्स ने दर्शकों की ज़िंदगी में अपनी एक खास जगह बनाई है। अब अगर ये सीरियल ख़त्म होते हैं तो पता नहीं इनकी जगह शुरु होने वाले अगले सीरियल दर्शकों को स्टार प्लस से जोड़े रख पाएंगे या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











