..................... Akshara in nighty waitng for naitik in bedroom mother in law knocks the door Akshara gets hopeless YRKKH viral clip akshara naitik romance - Hindi Filmibeat

VIDEO: नाईटी पहन पति का इंतजार कर रही थी अक्षरा, पहुंच गई सासू मां और फिर जो हुआ... नैतिक के छूटे पसीने

Hina Khan, Karan Mehra, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Akshara Naitik Video: टेलीविजन सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कई स्टार्स आए और कई गए लेकिन अक्षरा-नैतिक की जोड़ी हर किसी के दिल में घर कई गई और आज भी इस जोड़ी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। अक्षरा यानि हिना खान और नैतिक यानि करण मेहरा को आज भी घर घर में परफेक्ट कपल के तौर पर माना जाता है। सीरियल की स्टार कास्ट से लेकर स्टोरी काफी हद तक बदल चुकी है लेकिन ये सीरियल 10 सालों से ज्यादा समय से आज भी दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है।

शो जहां आगे बढ़ता ही जा रहा है तो वहीं सोशल मीडिया पर अक्षरा नैतिक के काफी सारे वीडियोज वायरल रहते हैं। ऐसे ही एक दिलचस्प वीडियो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं। ये वीडियो पिछले कई दिनों से वायरल हो रहा है और वीडियो को देखकर फैंस का काफी मनोरंजन भी हो रहा है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है के इस थोबैक क्लिप की बात करें तो उन दिनों का है जब अक्षरा नैतिक की नई शादी का सीक्वेंज दिखाया जाता था। इस दौरान न्यूली वेड अक्षरा बेडरूम में नाईटी पहने अपने पति नैतिक का कुछ गुड टाइम बिताने के लिए इंतजार कर रही होती हैं। तभी दरवाजे पर उनकी सासू मां नैतिक के साथ दस्तक देती हैं।

ऐसे में अक्षरा की सारी एक्साइटमेंट धूल में मिल जाती हैं और वो बुरी तरह घबरा जाती हैं। इस दौरान अक्षरा के चेहरे के भाव एकदम बदल जाते हैं। अक्षरा को इस दौरान कुछ भी समझ में नहीं आता है वो भी एक दम शून्य हो जाती हैं। ऐसे में दरवाजे पर खड़ी उनकी सास भी टेंशन में आ जाती हैं कि आखिर अक्षरा दरवाजा क्यों नहीं खोल रही हैं ऐसे में वो बार बार खटखटाती रहती हैं। इसके बाद दरवाजा खुलता है और क्लिप यहीं पर खत्म हो जाता है।

बता दें कि ये 'रिश्ता क्या कहलाता है' के काफी सारे क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल रहते हैं। फैंस इन्हें खूब प्ले करते हैं और पुराने दिनों में खो जाते हैं। हिना खान और करण मेहरा इस शो से इतने ज्यादा लोकप्रिय हो गए थे कि फैंस आज भी इन्हें अक्षरा नैतिक के नाम से ही जानते हैं। इसके साथ ही इन्होंने परफेक्ट बहू बेटे की इमेज भी बना ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X