आकाशदीप हैं पूजा बेदी के प्यार में गिरफ्तार!
बिग बॉस सीजन 5 खत्म हो चुका है। लेकिन लगता है कि इस घर के मेहमान रह चुके आकाशदीप सहगल और पूजा बेदी की कहानी अब जाकर शुरू हुई है। कहा तो यह भी जा रहा है कि आकाश और पूजा इस सीजन के अश्मित पटेल और वीना मलिक हैं।
जी हां शो के खत्म हो जाने के बाद भी इन दोनों का मिलना लगा ही रहता है। बिग बॉस को दौरान ही इन दोनों की दोस्ती हुई। हमेशा पूजा स्काई की ही तरफदारी करती नजर आईं। कहा तो यह भी जाने लगा कि इनके बीच दोस्ती नहीं कुछ और ही पक रहा है।
पूजा ने घर के अंदर स्काई का साथ दिया और जब वो बिग बॉस से बाहर हुई तो भी इन्होंने स्काई को ही सपोर्ट किया। और सलमान से पंगा ले लिया। इसी की वजह से इन्हें ब्ग बॉस के ग्रांड फिनाले से दूर रहने को भी कहा गया था। ग्लैमर वर्ल्ड से खबरें आ रहीं हैं कि इन दोनों को एक कॉफी शॉप में साथ देखा गया। साथ ही ये डब्बू रतनानी के कैलेंडर शूट में भी साथ साथ नजर आए।
छोटे पर्दे पर तो ये एक दायरे में बंधे थे लेकिन आज जब ये इस घर से बाहर हैं तो लेकिन आज ये दोने बिग बॉस से बाहर हो चुके हैं। मिलना जुलना भी शुरू हो चुका है देखते हैं बिग बॉस में बना ये रिश्ता और कितने दिन चलता है।


Click it and Unblock the Notifications











