आज बिग बॉस 5 के घर में होगी गुस्सैल आकाशदीप की इंट्री

जब इस शो की शुरूआत हुई थी तब इस घर में सिर्फ शक्ति कपूर ही एक मात्र मर्द के रूप में आए थे तब से अब तक इस घर में एक के बाद एक पुरूष प्रतिभागी प्रवेश करते जा रहे हैं। पहले इस घर में टीवी स्टार अमर उपाध्याय आए फिर स्पिट्सविला के विजेता सिद्धार्थ भारद्वाज ने बिग बॉस के घर में प्रवेश किया और अपना रंग जमाना शुरू कर दिया।
अब इस घर में आज आकाशदीप शामिल होने वाले हैं। आकाशदीप बड़े पर्दे पर 'प्यार में कभी कभी' से अपने अभिनय की शुरूआत की थी। इसके बाद छोटे पर्दे पर इन्होंने धमाल मचा दिया। इस घर के सदस्य बनने जा रहे आकाश का कहना है कि मैने इसके कुछ एपिसोड्स देखें हैं और मैं इस घर के लिए मेंटली तैयार भी हो चुका हूं।
हम आपको बता दें कि वह 'झलक दिखला जा', 'फीयर फेक्टर', 'कॉमेडी सर्कस' के साथ कई शो में दिखाई दे चुके हैं। इन्हें इनके एग्रेसिव नेचर के चलते 'इस जंगल से मुझे बचाओ' से बाहर का रास्ता दिखाया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











