BIGG BOSS: शिल्पा शिंदे को SAFE करने के लिए तगड़ी प्लानिंग..महा ट्विस्ट!
Recommended Video

बिग बॅास 11 में इस वीक आकाश ददलानी और शिल्पा शिंदे घर से बेघर होने के लिए नॅामिनेट हुए थे। लेकिन जैसा कि आपने देखा कि इस वीक आकाश और शिल्पा में से किसी को भी घर से बेघर नहीं किया गया।
सलमान ने कहा कि इस वीक वोटिंग लाइन बंद रखी गई थी। इससे पहले खबर आयी थी कि आकाश ददलानी को सीक्रेट रूम में भेजा जाएगा। आपको बता दें कि इस वीक घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट गहना वशिष्ठ की एंट्री होने वाली है।

इसके साथ दिव्या अग्रवाल भी घर में एंट्री लेंगी। ऐसी खबर थी कि इन दोनों वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट को इस बात की जानकारी थी। इस वजह से इस प्लान को टाल दिया गया।
इसके साथ ही शिल्पा और आकाश शो की टीआरपी के लिए भी अहम है। इस वजह से इस बार यह नया ट्विस्ट लाया गया है। आने वाले दिन में घर में आपको एक साथ 2 नॅामिनेशन भी देखने को मिल सकता है। यानी अब बिग बॅास का गेम पहले से ज्यादा दिलचस्प नजर आएगा।
बहरहाल,यहां देखिए बिग बॅास 11 के इस सीजन की सबसे हॅाट कंटेस्टेंट की तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications