मैं स्काई के खिलाफ अकेले खड़ी थीः श्रद्धा शर्मा

बिग बॉस से बाहर हो हुई श्रद्धा शर्मा नौंवी प्रतियोगी है जिन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया हैं। शुरू के कुछ समय तक श्रद्धा हर विवादों से बचती चली आ रही थी। इसके बाद जब वो पहली बार नॉमिनेट हुईं तब उन्होंने अपना असली रंग दिखाना शुरू किया।
आकाशदीप के साथ उनकी बहस इसी हफ्ते हुई थी। जब स्वामी अग्निवेश इस घर में आए थे तब वो श्रद्धा के ही कमरे में ही रूके थे। टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के पति रह चुके राजा चौधरी के साथ इससे पहले भी श्रद्धा ने रियेलिटी शो में हिस्सा लिया था।
श्रद्धा का कहना है कि बिग बॉस के घर में स्काई ही है जो उनके गुस्से को भड़काता था। वो लड़कियों से बहुत ही बदसलूकी के साथ पेश आता है। पूरे घर में केवल वो ही थी जो स्काई के साथ लड़ रही थी वो इस घर में पूरी तरह से अलग पड़ चुकी थी।


Click it and Unblock the Notifications











