Bigg Boss 15: कौन हैं बिग बॉस 15 की कंटेस्टेंट अकासा सिंह? जानें प्रोफाइल- बोल्ड तस्वीरें
बिग बॉस 15 का आगाज हो चुका है। सलमान खान के शो में बिग बॉस 15 में कई दमदार कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। जिनमें से एक हैं अकासा सिंह। सिंगर और आर्टिस्ट अकासा सिंह मौजूदा कंटेस्टेंट्स में से दमदार प्रतियोगी नजर आ रही हैं। आइए आपको बताते हैं अकासा सिंह के बारे में सभी डिटेल। कौन हैं अकासा सिंह, उनका करियर, उनके विवाद और उनकी जिंदगी से जुड़ी सभी जानकारी।
अकासा सिंह ने सलमान खान के शो में जोरदार एंट्री की। इस दौरान वह ग्लैमरस अवतार में नजर आईं और उन्होंने अपने दमदार अवतार से खूब चर्चा हासिल की। उनकी एंट्री काफी ग्रैंड साबित हुई।

अकासा सिंह को लोग उनके गानों के चलते बखूबी जानते हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में कई हिट्स सॉन्ग दिए हैं और अब बिग बॉस 15 जैसे सुपरहिट शो से लोगों के बीच पॉपुलर हो जा रही हैं। अब तक के बिग बॉस एपिसोड्स में अकासा सिंह ने शानदार गेम खेली हैं।
अकासा सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा अकासा सिंह के फैंस के जरिए लगा सकते हैं। उनके इन फैंस का फायदा उनको इस रियालिटी शो में भी मिल सकता है। आइए दिखाते हैं अकासा सिंह की लेटेस्ट और हॉट तस्वीरें।

अकासा सिंह की पर्सनल लाइफ
अकासा सिंह का जन्म 2 अप्रैल 1994 को हुआ। वह इंडियन प्लेबैक सिंगर और परफॉर्मर के तौर पर इंडिया में मशहूर हैं।

अकासा सिंह का करियर
अकासा सिंह ने अपने करियर की शुरुआत मीका सिंह के साथ की। जहां 10 मेल सिंगर्स के साथ वह इकलौती फीमेल गायिका थीं। इसके अलावा वह इंडिया रॉ स्टार में बतौर कंटेस्टेंट भी नजर आईं।

हिमेश रेशमिया ने दिलवाया मौका
इंडिया रॉ स्टार में हिमेश रेशमिया ने अकासा के टेलेंट को देखते हुए वादा किया था कि वह उन्हें बॉलीवुड में ब्रेक दिलवाएंगे। जिसके बाद उन्हें खींच मेरी फोटो गाने का मौका मिला था।

अकासा सिंह के गाने
फुल झोल, खींच मेरी फोटो, कुड़ गुजरात दी, ऐथे आ, प्रेम पुजारी, दिल न जाने, थक थक, पैग शैग, नागिन जैसे कई गाने हैं जिनमें अकासा ने अपनी आवाज दी।


Click it and Unblock the Notifications











