आकांक्षा-रोहन ने जीता 'छोटे उस्ताद' खिताब

अमृतसर की रहने वाली 13 वर्षीय आकांक्षा और लाहौर के रोहन ने फाइनल मुकाबले में रिषभ चतुर्वेदी और फारुख अली मून तथा सत्यम पॉल और अशन अली को हराकर पुरस्कार जीता। पुरस्कार स्वरूप 20 लाख रुपये की नकद राशि प्रदान की गई।
'अमूल छोटे उस्ताद-दो देशों की एक आवाज' में निर्णायक की भूमिका में मशहूर गायक सोनू निगम और राहत फतेह अली खान एक साथ नजर आए। इस कार्यक्रम की शुरुआत में दस जोड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें भारत और पाकिस्तान के एक-एक कलाकार शामिल थे।


Click it and Unblock the Notifications











