..................... Akanksha Puri talks about marriage with singer Mika Singh after her kiss controversy - Hindi Filmibeat

आकांक्षा पुरी ने अपनी किस कंट्रोवर्सी के बाद मीका सिंह संग शादी के बारें में की बात, तो फैंस को आया गुस्सा

Akanksha Puri

Akanksha Puri: रियालिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 में शामिल होने वाली एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी इस वक्त तो शो से बाहर आ चुकी हैं, परंतु शो में अपनी लिप लॉक किस के चक्कर में वह खुब चर्चा में रही थी। अब बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद आकांक्षा पुरी ने अपनी किस कंट्रोवर्सी के बाद मीका सिंह संग शादी पर बात की है।

आकांक्षा पुरी और मीका सिंह का रिश्ता-

आकांक्षा पुरी का नाम पहले फेमस सिंगर मीका सिंह के साथ जुड़ा था, जब मीका सिंह ने अपने स्वयंवर रियलिटी शो 'मीका दी वोटी' में उन्हें अपनी होने वाली दुल्हन के रूप में चुना था। हालांकि, शो खत्म होने के बाद भी दोनों ने एक-दूसरे से शादी नहीं की और ना ही अपनी शादी को लेकर कोई अपडेट साझा किया।

मीका सिंह संग शादी पर आकांक्षा का बयान-

अब एक साक्षात्कार में आकांक्षा ने मीका संग अपने करेंट रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में बात की। आकांक्षा पुरी ने कहा, वह अपने काम में व्यस्त हैं और मैं भी। हम डेटिंग नहीं कर रहे हैं। हां, हम अभी भी अच्छे दोस्त हैं। वह ऐसे व्यक्ति हैं, जो सालों से एक दोस्त होने के नाते मेरे साथ हैं। मीका सिंह एक सच्चे इंसान हैं।

इंटरव्यू में आगे जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या वह मीका सिंह के साथ अपना भविष्य बिताने पर विचार करेंगी, तो उन्होंने खूबसूरत जवाब दिया। आकांक्षा ने कहा कि जीवनसाथी ऐसा होना चाहिए, जो अच्छा दोस्त हो। अगर वह और मीका भविष्य में कभी करीब आए, तो वह इस बारे में सोचेंगी।

बता दें कि इससे पहले, 'ईटाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में आकांक्षा पुरी ने मीका के साथ अपने रिश्ते के बारे में सभी रिपोर्ट्स और शादी की अटकलों का खंडन किया था और स्पष्ट रूप से कहा था कि वह और मीका दोनों पहले ही शो 'स्वयंवर: मीका दी वोटी' में बता चुके हैं कि वे वर्षों से करीबी दोस्त हैं और आगे भी रहेंगे।

Read more about: akanksha puri mika singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X