आकांक्षा पुरी ने फिर की बेशर्मी, सरेआम खुद की मां को कहा 'माल', आग बबूला हो गए लोग!

Akanksha Puri Called Maal to Mother- बिग बॉस फेम आकांक्षा पुरी इस वक्त फिर से विवादों में आ गई हैं। इसके पहले आकांक्षा ने बिग बॉस में लिप लॉक करके अपने लिए मुसीबत बुलाई थी। अब उन्होने अपनी खुद की मां के लिए कुछ ऐसा कह डाला है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।
इसके बाद आकांक्षा को ट्रोल किया जा रहा है। इस दौरान एक्ट्रेस एक मीडिया इवेंट पर थीं और उनके मुंह ये बात निकल गई। आकांक्षी ने अपनी मां को 'माल' कह दिया था और इस दौरान ये वीडियो मीडिया के कैमरे में कैद हो गया।
इसके बाद आकांक्षा को काफी बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। आकांक्षा को लेकर मशहूर है कि वो मुंहफट हैं और अक्सर कुछ ना कुछ उल्टा सीधा कहती रहती हैं।
मां ने की थी बेटी की तारीफ
वायरल हो रहे इस वीडियो में मीडिया के सामने आकांक्षा अपनी मां के साथ पोज दे रही थीं। इस दौरान उनकी मां ने कहा, ''देखो इतनी खूबसूरत बेटी है मेरी, देख रहे हैं आप लोग।'' आकांक्षा पुरी कहती हैं, ''मां माल होगी तो फिर..'' इसके बाद वो हंसने लगती हैं और वहां खड़े सभी लोग भी जोर जोर से हंसने लगते हैं।
हालांकि उनकी ये बात लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आई है। लोगों का कहना है कि मां को लेकर उनको तमीज के दायरे में रहना चाहिए। शायद ही आकांक्षा ने सोचा होगा कि ये वीडियो वायरल होने वाला है।
लोगों ने ऐसे किया ट्रोल
आकांक्षा पुरी के इस वीडियो पर लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''मां को माल बोल रही है, उसे अपनी मां का सम्मान करना चाहिए।'' एक ने लिखा, ''आकांक्षा ज्यादा मोमेंट देगी तो इसका फैशन बिगड़ जाएगा।'' एक ने लिखा, ''दोनों बहुत बुरी लग रही है।'' एक ने लिखा, ''दोनों बदतमीज है।''
एक ने लिखा, ''आकांक्षा ये ड्रेस बिग बॉस ओटीटी के ग्रैंड प्रीमियर पर पहनी थी।'' एक ने लिखा, ''संस्कृति का नंगा नाच हो रहा है। इससे पता चलता हे कितनी गर्त में जा रही है पीढ़ी।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। आप देखिए वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











