..................... Akanksha Puri accuses Salman Khan after coming out of Bigg Boss OTT 2 - Hindi Filmibeat

आकांक्षा पुरी बिग बॉस ओटीटी से बाहर निकलने पर हुईं खफा, भाईजान पर लगाए गंभीर आरोप

Akanksha Puri

आकांक्षा पुरी ने बिग बॉस ओटीटी 2 में बतौर कंटेस्टेंट काम किया। लेकिन अब उन्हें घर से बाहर कर दिया गया है। लेकिन एक्ट्रेस अपने एविक्शन से काफी ज्यादा हैरान है। घर से बाहर आने के बाद में वह हर जगह अपनी बात को रख रही है। पूजा भट्ट ने भी इस पर कहा कि उन्हें ऐसा नहीं लग रहा था कि वह बिग बॉस से इतनी जल्दी बाहर चली जाएंगी। इसी पर आकांक्षा पुरी से भी यही सवाल किया गया कि क्या उन्हें ऐसी उम्मीद थी कि वह इतनी जल्दी घर से बाहर आ जाएंगी। जिस पर एक्ट्रेस ने कहा कि "मैंने कभी भी ऐसा नहीं सोचा था ना ही मुझे इस बात की कोई ऐसी उम्मीद थी कि मैं इतनी जल्दी एविक्ट हो जाउंगी।"

Recommended Video

BB OTT2: Akanksha Puri Eviction Interview: Kiss Controversy पर Reaction, Fukra को बोला Winner!

बिग बॉस में जाने के लिए घर आना पड़ता है स्टैंडर्ड

आकांक्षा पुरी ने इसी के आगे यह भी कहा कि "मुझे अपने एविक्शन पर खुद यकीन नहीं हो पा रहा है। मैंने खुद को काफी स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट समझा था। लेकिन अगर आप इस शो में पार्टिसिपेट करना चाहते हैं तो आपको अपना स्टैंडर्ड गिराना पड़ेगा। आपको चिल्ला चिल्ला कर अपनी बात रखनी होगी और झगड़े करने होंगे। यहां तो कि चीख-चीख कर मुद्दे उठाने होंगे। लेकिन अगर आपको अपना पॉइंट ऑफ व्यू रखना है तो भी झगड़ा करना पड़ेगा और यहां आप जनाब से नहीं बल्कि गाली देकर ही बात की जाती है।"

आकांक्षा ने कहा कि मुझे सब नकली समझते हैं

आकांक्षा पुरी ने कहा कि उनका एक स्टैंडर्ड है और वह उसी वजह से सभी को फेक लगती हैं। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि "मेरा परफेक्ट होना सभी को बुरा लगता है। यहां तक कि खुद सलमान खान ने मुझे परफेक्ट कहा था। वह भी काफी हैरान थे कि कोई ऐसा कैसे हो सकता है। लेकिन मैं ऐसी ही हूं। लेकिन उन्हें मेरे जैसे लोग नकली लगते हैं और जो चिल्लाते हैं वे उन्हें असली लगते हैं।"

दोबारा मौका मिलने पर भी नहीं लेंगी बिग बॉस में हिस्सा

इसी के साथ-साथ आकांक्षा पुरी ने यह भी कहा कि "उन्हें पूरे शो के दौरान टारगेट किया गया है। यहां तक कि सलमान खान ने मुझे स्टेज पर परफेक्ट बताया और 2 दिन बाद शो में एंट्री कराई गई। यहां तक कि लोगों के दिमाग में मेरे खिलाफ शब्द भी भर दिए गए थे। ये वही सलमान खान है जिन्होंने बिग बॉस 13 में मुझे काफी सपोर्ट किया था। लेकिन अब मुझे गुस्सा इस बात पर आ रहा है कि जब आपको यह पता था कि मैं ऐसी ही हूं जो मुझे शो में क्यों बुलाया गया।" इतना ही नहीं आता पूरी नहीं आकांक्षा पुरी ने यह तक कह दिया है कि अगर उन्हें दोबारा से शो में जाने का मौका मिलेगा तो वह घर के अंदर कभी भी नहीं जाना चाहेंगी।

Read more about: akanksha puri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X