24 साल की उम्र में हुई शादी, अब गौरव खन्ना से अलग होकर खुलकर अपनी लाइफ जीना चाहती हैं आकांक्षा!

Akanksha Chamola On Love Life After Divorce: एकता कपूर के शो लॉकअप सीजन 2 की शुरुआत हो चुकी है। जो हर शनिवार से बुधवार रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। इस शो को बॉलीवुड की जाने वाले अभिनेता रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं। लेकिन अभी इस शो में आकांक्षा चमोला काफी चर्चा का विषय बन गई है।

Akanksha Chamola

दरअसल आकांक्षा चमोला ने इस शो के प्रीमियर वाले दिन गौरव खन्ना और अपने तलाक की घोषणा कर दी। इसके बाद हर कोई हैरान रह गया। आकांक्षा ने यह भी खुलासा किया कि दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं। इसके बाद श्रेया कालरा ने आकांक्षा से सवाल किया कि क्या वह फिर से प्यार ढूंढ रही है तो आकांक्षा ने इसका कुछ ऐसा जवाब दिया कि लोग हैरान रह गए।

तलाक के खुलकर जिंदगी जीना चाहती हैं आकांक्षा

हाल ही के एक एपिसोड के दौरान जब श्रेया कालरा ने आकांक्षा से सवाल किया था कि क्या उनको दोबारा प्यार होगा तो आकांक्षा ने जवाब देते हुए कहा था कि "फिलहाल तो मेरा दोबारा प्यार करने का कोई भी इरादा नहीं है। मैं अपनी आजादी को जीना चाहती हूं। मेरी 24 साल की उम्र में शादी हो गई थी और मैं बहुत तब छोटी थी इसी वजह से मैं अपनी आजादी को एंजॉय नहीं कर पाई।"

आकांक्षा ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि "10 साल तक एक अच्छे रिश्ते में रहने के बाद में अब मुझे खुद को जानना है और नई चीजों को आजमाने के लिए मुझे आजादी मिल गई है। इसी वजह से मैं किसी और के साथ रिश्ते में नहीं पड़ना चाहती हूं।"

दोस्त की तरह बात करते हैं गौरव-आकांक्षा

प्रीमियर पर अपने रिश्ते को लेकर आकांक्षा ने बात करते हुए कहा कि "गौरव और मेरे बीच सब कुछ सही है। हम दोनों एक दूसरे से आज भी बात करते हैं। हमें ऐसा नहीं लगता है कि हम पार्टनर के तौर पर एक दूसरे के लिए सही है क्योंकि हम फ्यूचर को लेकर अलग-अलग सोचते हैं। हमारे रास्ते अलग है और हमारे बीच कोई भी इसको लेकर कड़वाहट नहीं है। यह सब तब चल रहा था जब गौरव खन्ना बिग बॉस में थे।"

आकांक्षा ने आगे यह भी कहा कि "हमारे माता-पिता को ऐसा लगा कि अगर हम एक दूसरे से दूर हो जाएंगे तो शायद चीज ठीक हो जाएगी। साथ ही गलतफहमियां भी दूर हो जाएगी। सबको ऐसा ही लगा था। ऐसा इसीलिए क्योंकि हम कई बार साथ दिखे। इवेंट्स में भी एक दूसरे के साथ में नजर आए और रोजाना सब कुछ शेयर भी किया करते थे। लेकिन हमें कभी भी शादीशुदा कपल जैसा कुछ भी महसूस नहीं हुआ और मुझे ऐसा लगता है कि यह परिवारों के लिए भी बहुत बड़ी खबर होगी।"

Read more about: akanksha chamola gaurav khanna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X