VIDEO: 'गौरव खन्ना का गन्ना' आकांक्षा चमोला ने प्रणित मोरे के साथ मिलकर बनाया पति के प्राइवेट पार्ट का मजाक
Gaurav Khanna Akanksha Chamola Pranit More: रिलयलिटी शो 'लॉक अप' के शुरू होते ही एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना का रिलेशन सबसे ज्यादा सुर्खियों में आ गया है। आकांक्षा ने शो के पहले ही दिन गौरव खन्ना से 9 सालों की शादी तोड़ने का ऐलान कर हर किसी को हैरान कर दिया है।

इसके बाद अब सोशल मीडिया पर आकांक्षा चमोला के कई पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग आकांक्षा और गौरव के तलाक का कारण जानने की कोशिश कर रहे हैं। दरअसल, कोई भी इवेंट या फेस्टिवल या फिर वेकेशन दोनों हर जगह एक दूसरे के बेहद खुश दिखाई देते थे।
ऐसे में एक एक फैन ये ही जानना चाहता है कि इतनी हैपी मैरिज को कोई क्यों खत्म करेगा? इसी सवाल की खोज में नेटिजंस के हाथ आकांक्षा का एक वीडियो लग गया है। ये वीडियो स्टैंड अप कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो का है जहां आकांक्षा और अशनूर कौर ऑडियंस में दिखाई दे रही हैं।
इस दौरान क्राउड वर्क करते हुए प्रणित मोरे ने आकांक्षा से उनके उस पोस्ट का जिक्र किया जिसके बाद उनके तलाक के चर्चे शुरू हो गए थे। हालांकि इस पोस्ट के बाद खुद गौरव ने क्लियर किया था कि वो और आकांक्षा तलाक नहीं ले रहे हैं।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रणित आकांक्षा के पोस्ट के बारे में बात करते हुए कहते हैं, "वो तेरा एक फोटो वायरल हो रहा है जिसमें तूने कुछ तो एक पोस्ट डाला था।" इसपर आाकांक्षा कहती है "फोटो नहीं पोस्ट था वो"। फिर प्रणित कहते हैं "क्या लिखा था" तो आकांक्षा कहती है "बस कुछ लिखा था।" प्रणित फिर कहते हैं "दर्द वाला पोस्ट था ना कुछ रिश्ते ऐसे" इस आकांक्षा चमोला हां हां करती रहती हैं।
प्रणित कहते हैं, "वो ऐसे वायरल हो गया ना कि गौरव भाई तलाक ले रहे हैं। मैंने फोन किया इसको तो इसने बोला मुझे अरे मैं कुछ भी लिखते हैं लोग, मतलब उसका कोई शो है उसके लिए था। बोली मैं ऐसे गौरव भाई को क्यों छोड़ूंगी मेरे रील्स कौन बनाएगा फिर।" इस सारा ऑडियंस काफी जोर से हंसने लगता है। लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती।
प्रणित आगे कहते हैं, "गौरव भाई के बारे में एक बुरी चीज बता।" इसका जवाब देते हुए आकांक्षा कहती है, "वो बहुत ओवरथिंक करता है।" फिर प्रणित इसका मजाक बनाते हुए कहते हैं, "क्या कि तलाक लूं या नहीं।" फिर प्रणित कहते हैं, "एक चीज ऐसी बता जो हमने कभी देखी ही नहीं है।" प्रणित के इस नॉटी डबल मीनिंग सवाल पर सभी हंस पड़ते हैं। इसके बाद प्रणित और नॉटी होकर बोलते हैं, "एक मिनट वो मैंने देखी है।" इस भद्दे कमेंट पर आकांक्षा काफी जोर से हंसती दिखाई देती हैं। फिर प्रणित हाथ से एक इशारा करते हैं और कहते हैं "गौरव खन्ना का गन्ना" इस दौरान जहां आकांक्षा सिर्फ जोर जोर से हंसती ही रहती है तो अशनूर कौर काफी हैरान दिखाई दे रही हैं।
आकांक्षा की इन हरकतों को ही लोग तलाक का कारण मान रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्हें ऐसे गौरव का सबके सामने मजाक नहीं बनाना चाहिए। इसके साथ ही कमेंट सेक्शन पूरा का पूरा पटा दिखाई दे रहा है जहां आकांक्षा चमोला की काफी आलोचना हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications