तलाक की खबरों के बीच हर्षद चोपड़ा संग फ्लर्ट करती दिखीं आकांक्षा चमोला, एक्टर के बाइसेप्स पर हुई फिदा!

Akanksha Chamola Flirts With Harshad Chopra: ओटीटी प्लेटफॉर्म का मशहूर रियलिटी शो लॉकअप 2 इस समय काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। शो का प्रीमियर भी काफी धमाकेदार हुआ। जिसमें हर्षद चोपड़ा से लेकर आकांक्षा चमोला ने कई सारे बड़े खुलासे किए।

Akanksha Chamola Harshad Chopra

आकांक्षा चमोला ने शो के प्रीमियर के दौरान खुलासा किया कि गौरव खन्ना और वह एक साल से अलग रह रहे हैं और जल्दी ही तलाक लेने वाले हैं। लेकिन अब तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा हर्षद चोपड़ा के बाइसेप्स की दीवानी हो गई है। जिसके बाद लोगों ने उनकी खूब आलोचना की है।

आकांक्षा और हर्षद का वायरल हुआ वीडियो

दरअसल, लॉकअप 2 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि आकांक्षा, श्रेया से अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात करती हुई नजर आई। तभी अचानक से वहां से हर्षद चोपड़ा गुजरते हैं और पूछते हैं कि किस बारे में बातचीत हो रही है।

आकांक्षा ने की हर्षद के बाइसेप्स की तारीफ

इस पर आकांक्षा चमोला कहती है कि तुम्हारे बाइसेप्स की तारीफ की जा रही है। इसको सुनकर हर्षद चोपड़ा ने कहा कि "जब मैं यहां से जाऊंगा तो गौरव मुझे मारेगा तो नहीं ना।" तो आकांक्षा जवाब देते हुए कहती है कि "नहीं मरेगा यार तू इतना परेशान क्यों हो रहा है।" हर्षद ने जवाब देते हुए कहा कि "मुझे तो उसकी परवाह है।"

क्या फिर से प्यार में पड़ेंगी आकांक्षा?

लॉकअप शो के प्रीमियर के दौरान श्रेया कालरा ने जब आकांक्षा से सवाल किया कि क्या वह फिर से दोबारा प्यार में पड़ने के लिए तैयार है? इस पर जवाब देते हुए आकांक्षा ने कहा कि वह अभी प्यार नहीं करना चाहती है। उनकी 24 साल में शादी हो गई थी और इसी वजह से वह अपनी लाइफ एंजॉय नहीं कर पाई। उन्होंने अपनी लाइफ को एक्सप्लोरर भी नहीं किया और वह अपनी आजादी का फायदा उठाना चाहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X