बाइसेक्सुअल के बाद अब खुद को एसेक्सुअल बताकर आकांक्षा ने पलटी बाजी, इंटरनेट पर फैंस का चकराया सिर!

Akanksha Chamola Claims That She Is Asexual: रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 में सेलिब्रिटीज अपनी जिंदगी से जुड़े हुए कई सारे हैरान कर देने वाले खुलासे करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला अपने खुलासों को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। उन्होंने अपनी मैरिड लाइफ से लेकर सेक्सुअलिटी पर कई सारे राज खोल दिए।

Akanksha Chamola

आकांक्षा चमोला ने शो के प्रीमियर वाले दिन ही सबसे पहले गौरव खन्ना से अपने तलाक का खुलासा कर दिया था। बताया था कि वह दोनों एक साल से अलग रह रहे हैं। इसके बाद श्रेया ने शो में उनकी सेक्सुअलिटी को लेकर खुलासा किया था कि आकांक्षा बायसेक्सुअल है। इस पूरे ड्रामा के बाद गौरव खन्ना भी शो में आए जिन्होंने आकांक्षा को सपोर्ट किया। लेकिन एक बार फिर से आकांक्षा ने अपनी सेक्सुअलिटी को लेकर बात की है।

तलाक के बाद सिंगल रहना चाहती हैं आकांक्षा

दरअसल हाल ही के लॉकअप सीजन 2 के एपिसोड में आकांक्षा ने वरुण यानी की लैला के साथ बात की। तो लैला ने उनसे सवाल किया कि तलाक के बाद वह शादी नहीं करेंगी, सिंगल रहेंगी? इस पर आकांक्षा ने जवाब देते हुए कहा कि "हां, सच में मेरे अंदर एक डर सा बैठ गया है।"

वरुण ने आकांक्षा ने सेक्सुअलिटी को लेकर किया सवाल

इस पर लैला ने आकांक्षा से उनके सेक्सुअलिटी को लेकर सवाल किया। दरअसल वरुण जानना चाहते थे की आकांक्षा शुरुआत से ही बायसेक्सुअल है या फिर तलाक के दौरान उन्हें ऐसी फीलिंग आई थी।

तो इस पर आकांक्षा ने उन्हें समझाया कि "आपकी सेक्सुअलिटी बदलती रहती है और यह आपकी जिंदगी के फेज पर भी निर्भर करता है। अब जैसे मेरा तलाक हो रहा है तो मुझे किसी के भी साथ में सेक्स नहीं करना है। ना ही लड़का और ना ही लड़की। यह फेस मेरा एकदम अलग सा चल रहा है जिसे एसेक्सुअल भी कहा जाता है।"

लड़कियों की तरफ आकर्षित हैं आकांक्षा

इसके बाद लैला ने आकांक्षा से इस शब्द का मतलब जानने की थोड़ी और कोशिश की तो आकांक्षा ने बताया कि वह एसेक्सुअल नहीं है क्योंकि वह लड़कियों की तरफ अट्रेक्ट होती है। तो लैला ने कहा कि आकांक्षा अब किसी के भी साथ में संबंध नहीं बनना चाहती हैं क्योंकि उनका मन नहीं करता और इस पर आकांक्षा ने भी सहमति जाहिर की।

आकांक्षा ने इस पर कहा कि "मुझे मौका भी मिल रहा है लेकिन मुझे सेक्स नहीं करना है।" अब आकांक्षा चमोला के इस नए खुलासे के बाद में पूरे इंटरनेट पर तहलका मच गया है और लगातार उनका यह स्टेटमेंट खूब वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X