गौरव-आकांक्षा की नहीं टूटी 10 साल की शादी! लॉकअप 2 को हिट कराने के लिए मेकर्स ने खेला गंदा गेम
Akanksha Chamola Gaurav Khanna Divorce Is Publicity: गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला की शादी को लेकर इस समय काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। हाल ही में आकांक्षा चमोला ने लॉकअप सीजन 2 के प्रीमियर के दौरान खुलासा किया कि वह और गौरव 1 साल से अलग रह रहे हैं। साथ ही जल्दी तलाक लेने वाले हैं। आकांक्षा के इस खुलासे के बाद पूरे इंटरनेट पर बवाल मच गया।

जमकर ट्रोल हो रही है आकांशा चमोला
जब से आकांक्षा चमोला ने खुलासा किया है कि वह गौरव से तलाक लेने वाली है तभी से फैन्स भी सदमे में चले गए हैं। लोग सो रहे हैं कि आखिरकार उनकी शादी में अगर खटपट चल रही थी तो क्यों उन्होंने बिग बॉस में झूठा प्यार का एंगल दिखाई। शो खत्म हो जाने के बाद भी दोनों नाचते-गाते और रोमांस करते हुए नजर आए। अब लोग दोनों के प्यार के झूठे नाटक को देखकर काफी हैरान नजर आ रहे हैं।
हालांकि आपको बता दें कि गौरव खन्ना ने अभी तक इस पूरे मामले पर कोई भी रिएक्शन नहीं दिया है। आकांक्षा ने कहा है कि वह अपनी लाइफ में अकेले रहकर अपनी फ्रीडम को एंजॉय करना चाहती हैं। लेकिन अब काफी लोगों का कहना है की आकांक्षा तलाक की बात को झूठ कह रही है। उनके चेहरे पर शादी टूटने का कोई भी गम नजर नहीं आ रहा है। दरअसल प्रीमियर के दौरान लोगों को यह काफी अटपटा लगा की एक्ट्रेस हंसते हुए अपनी शादी टूटने का खुलासा करती हुई नजर आई।
आकांक्षा के गौरव खन्ना संग तलाक के दावे हैं पूरी तरह झूठ?
अब इसी बीच बिग बॉस फैन क्लब खबरी द्वारा एक बड़ा दावा किया जा रहा है। जिसके मुताबिक आकांक्षा चमोला द्वारा कहा गया है कि वह पब्लिसिटी के लिए गौरव खन्ना को तलाक दे रही है। पोस्ट की माने तो आकांक्षा का तलाक विवाद नेटफ्लिक्स की तरफ से ही पहले से ही तय कर लिया गया था और यह एक पब्लिसिटी स्टंट है। सब कुछ पहले से ही प्लान किया गया था। इसमें गौरव और आकांक्षा दोनों ही शामिल है।
यह सब नेटफ्लिक्स की तरफ से शो को लेकर बज और हाई क्रिएट करने के लिए किया गया था। काफी सारे लोग इस दावे को सुनने के बाद में अपना सिर पकड़ रहे हैं। लोगों की माने तो अगरतला की यह न्यूज़ पब्लिसिटी स्टंट होती है तो यह बहुत ही चीपनेस की हद पार कर देने वाला होगा। लेकिन अब देखना यह होगा कि शो के अंदर आकांक्षा अपने पति के साथ अपनी शादी को लेकर क्या-क्या खुलासा करने वाली है।
Breaking News#AkankshaChamola said she is divorcing #GauravKhanna for publicity.
— Khabri 👂 (@real_khabri_1) June 29, 2026
Yes you heard it right, this is pre planned gimmick and Netflix, Gaurav & Akanksha everyone is involved in it.
Its basically done to create buzz and hype for the show.
This is seriously…
बिग बॉस के वक्त दोनों की शादी को लेकर हुई थी चर्चा
जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि आकांक्षा और गौरव की शादी को लेकर बिग बॉस के वक्त भी काफी ज्यादा चर्चा हो रही थी। शो में कई बार गौरव ने पिता बनने की ख्वाहिश को लेकर बात की थी और बताया था कि आकांक्षा बच्चे नहीं चाहती हैं। इसी वजह से वह पत्नी की मर्जी का सम्मान करते हैं और वह आकांक्षा को कभी भी बच्चा करने के लिए फोर्स नहीं करेंगे। वहीं दूसरी तरफ आकांक्षा यह साफ कर चुकी है कि वह बच्चा नहीं चाहती है और उनका पूरा फोकस अपने करियर पर है।


Click it and Unblock the Notifications