'अजीब दास्तां..' दमदार है, इसलिए विवादित है: एकता कपूर

By Ajay Mohan

टीवी सीरियल्स की क्वीन एकता कपूर का नया धारावाहिक 'अजीब दास्तां है ये' आने से पहले ही विवादों में छा गया है। लेकिन इससे एकता को कोई फर्क नहीं पड़ता, विवादों पर टीका-टिप्पणी करने के बजाये एकता कहती हैं कि उनका सीरियल दमदार है, इसीलिये विवादों में आया है।

एक कहती हैं कि उनका नया धारावाहिक 'अजीब दास्तां है ये' बेहद दमदार और बिंदास है और इसलिए विवादित भी है। एकता ने शुक्रवार को धारावाहिक के लांच पर संवाददाताओं को बताया, "यह दमदार है और विवादित है, लेकिन इसमें कोई विवाहेतर संबंध जैसा मसला नहीं है। यह काफी रोचक और संवेदनशील कहानी है। यह इस मुद्दे पर बनी है कि हमारा समाज एक महिला को कैसी नजरों से देखता है।"

लाइफ ओके पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक में अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे और अभिनेता अपूर्व अग्निहोत्री मुख्य भूमिकाओं में हैं।

एकता से यह पूछे जाने पर कि इस धारावाहिक का विचार उन्हें कैसे आया, उन्होंने कहा, "धारावाहिक की कहानी काफी मजेदार और हल्की फुल्की है। मेरे दर्शक मुझसे कहने लगे थे कि आप हमेशा सुखी और विवाहित दंपतियों की कहानी ही दिखाती हैं और इस बात से हमारे ऊपर कुछ नया करने का दबाव बढ़ गया था।" एकता ने कहा, "विवाह एक रिश्ता ही नहीं है, यह समझौता भी है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X