एजाज ने कहा गौहर-कुशाल ने उन्हें बहुत हर्ट किया!
हाल ही में बिग बॉस द्वारा दिये गये टास्क के दौरान गौहर और एजाज के बीच काफी अनबन हो गयी। एजाज ने कुशाल को हैवन (घर के कुत्ते) की प्लेट से पानी पीने को कहा और कुशाल वो पी गये। इसपर गौहर काफी नाराज हुईं और उन्होंने अपनी टीम की बारी आने पर एजाज को अपने बाल मुंडवाने के लिए कहा। एजाज ने इसपर कहा कि वो एक एक्टर हैं वो ऐसा नहीं कर सकते। गौहर ने और भी कई सारे कमेंट किये और एजाज को काफी बुरा लगा। एजाज ने टास्क के अंत में गौहर और कुशाल के पास जाकर कहा कि कुशाल और गौहर ने उन्हें बहुत हर्ट किया है और अब वो घर से जाने से पहले उन दोनों से बदला लेकर रहेंगे।
कुशाल और गौहर ने एजाज की इस बात पर कहा कि वो बस ऐसे ही कह रहा है। लेकिन एजाज के दिमाग में जरुर कुछ प्लान चल रहा है जिसके चलते उन्होंने इतनी बड़ी बात कह दी। ऐजाज और गौहर फिल्हाल एक दूसरे से बात तक नहीं कर रहे हैं। दोनों की जितनी दोस्ती थी आज उतनी ही दुश्मनी हो गयी है। इस टास्क ने अरमान और तनीशा के बीच भी दरार डाल दी है।


Click it and Unblock the Notifications












