Ajaz Khan की पत्नी को कस्टम ऑफिसर्स ने किया गिरफ्तार, घर में मिले ड्रग्स, मच गया बवाल!

ajaz khan fallon guliwala

Ajaz Khan Wife Fallon Guliwala Arrest- बिग बॉस फेम और मशहूर अभिनेताए एजाज खान अक्सर विवादों में रहते हैं। इस वक्त वो काफी मुसीबत में हैं क्योंकि उनकी पत्नी फालोन गुलिवाला को कस्टम वालों ने गिरफ्तार कर लिया है।

खान की पत्नी पर ड्रग्स रखने का आरोप है। खबरें हैं कि गुरुवार को कस्टम डिपार्ट्मेंट ने एजाज खान की पत्नी फॉलन गुलीवाला के घर में तलाशी ली थी। उनका ये घर जोगेश्वरी में मौजूद है। इस छानबीन के दौरान कस्टम ऑफिसर्स को ड्र्गस मिले हैं जिसके बाद बवाल मचा हुआ है।

एजाज खान की पत्नी को हथकड़ी लग चुकी है और अभिनेता काफी परेशान हैं। जैसे ही उनकी गिरफ्तारी हुई तो एजाज खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी है। एजाज का कहना है कि उनके खिलाफ साजिश की जा रही है और ये छापेमारी उसी साजिश का एक हिस्सा है।

एजाज ने किया ये पोस्ट

''दोस्तों, वही चाल वापस चली जा रही है मेरे और मेरे परिवार के साथ। इस बार पूरी फैमिली टारगेट है। अभी खुल कर नहीं कह सकता लेकिन आपलोग समझदार हैं। आज पहली बार बहुत परेशान हूं और घबराहट हो रही है। खुद के लिए नहीं, बल्कि मेरे परिवार के लिए। मैं बाहर हूं और मुझे पता चला है के जल्दी मुझे परेशान करने के लिए मेरी फैमिली को टारगेट करेंगे। या अल्लाह मदद फरमाइये। मुझे मेरी 1% फ़िक्र नहीं लेकिन मेरे घर वालो की हिफ़ाज़त की दुआ करता हूँ।'

क्या सच बोलना गुनाह है?

एजाज खान ने एक और पोस्ट करते हुए लिखा, ''क्या सच बोलना गुनाह है? अब मेरे बाद मेरे परिवार को टारगेट किया जा रहा है। प्रशासन आखिर चाहता क्या है? क्या यह किसी दबाव में है? मुझे सच बोलने की सजा नहीं मिली, लेकिन हमेशा झूठे मुकदमों में फंसाया गया। अब मेरे परिवार को भी निशाना बनाया जा रहा है। मैंने हमेशा सच्चाई का साथ दिया है। अगर यही सच बोलने की सजा है, तो क्या हमें हर बार अन्याय सहना पड़ेगा?''

एजाज खान के समर्थक लगातार कमेंट्स करते हुए उनको सपोर्ट करने की बात कर रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि एजाज खान की पत्नी को लेकर पुलिस आगे क्या कार्यवाही करती है।

More from Filmibeat

Read more about: ajaz khan fallon guliwala
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X