Ajaz Khan की जल्द हो सकती है गिरफ्तारी, ड्रग्स को लेकर पकड़ा गया एक्टर का स्टाफ, सर्च ऑपरेशन में जुटी टीम

AJAZ KHAN

Ajaz Khan to be Summoned: सोशल मीडिया की दुनिया में विवादित नाम रहे एजाज खान एक बार फिर मुश्किल में फंस गए हैं। उनके स्टाफ सूरज गौड़ की ड्रग डिलीवरी मामले में कथित गिरफ्तारी के बाद यह मामला सामने आया है।

सूरज को नारकोटिक्स ब्यूरो ने एक यूरोपीय देश से नशीले पदार्थ मंगवाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। कस्टम अधिकारी ने पार्सल को अपने कब्जे में लिया था, जिसमें 30 लाख रुपये की कीमत की 100 ग्राम MDMA थी। उन्होंने एजाज के मुंबई ऑफिस की तलाशी ली, क्योंकि सूरज ने पार्सल पर जो पता लिखा था, वह एजाज के ऑफिस का था। सूरज पर मंगलवार को NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसी मामले में उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

स्पेशल खुफिया और इनवेस्टिगेशन ब्रांच के एक अधिकारी ने कहा कि वे मामले में एजाज की इनवॉल्वमेंट की जांच करेंगे और उसके फोन रिकॉर्ड की भी जांच करेंगे। मंगलवार को जब एजाज के ऑफिस की तलाशी ली गई, तो एजाज ऑफिस में मौजूद नहीं थे। कस्टम सर्च ऑपरेशन की जानकारी मिलने के बाद एजाज भी उस दिन ऑफिस नहीं गए।

एजाज के अंधेरी कार्यालय में तलाशी अभियान चलाने वाले अधिकारियों ने कहा कि पार्सल सूरज गौड़ ने बुक किया था। एक अधिकारी ने कहा, 'खुफिया जानकारी के आधार पर हमने एयर कूरियर के जरिए आए एक संदिग्ध पार्सल को हिरासत में लिया था और उसे खोलने पर पता चला कि इसमें करीब 100 ग्राम MDMA है, जिसकी कीमत 30 लाख रुपये है। आगे की जांच जारी है।''

एजाज के दोस्त ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि उसका इस पार्सल से कोई संबंध नहीं है और इस मामले में उसके कर्मचारी सूरज गौड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है। कस्टम अधिकारी ने बताया कि उन्होंने मामले के संबंध में एजाज से संपर्क करने की कोशिश की है, लेकिन उनका फोन बंद है। अधिकारी ने कहा कि वे जल्द ही उन्हें तलब करेंगे, उनका बयान दर्ज करेंगे और ड्रग डिलीवरी से उनके संबंध जानने के लिए उनके कॉल डिटेल रिकॉर्ड की भी जांच करेंगे।

Read more about: ajaz khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X