घर बुलाकर रेप किया.. अश्लील शो के विवाद के बीच Ajaz Khan पर 30 साल की महिला ने लगाए गंभीर आरोप, FIR दर्ज

ajaz khan

Ajaz Khan Rape Case- एजाज खान इस वक्त विवादों में घिरे हैं और एक अभिनेत्री ने उनपर रेप का आरोप लगाया है। जी हां, हाल ही में अपने एक शो पर अश्लीलता फैलाने को लेकर वो विवादों में आए थे लेकिन अब इस मामले ने काफी लंबा तूल पकड़ लिया है।

30 वर्षीय इस महिला ने रविवार को अभिनेता अजाज खान के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है जिसमें साफ तौर पर काफी संगीन बयान दिए गए हैं। हमेशा विवादों में रहने वाले एजाज खान पर इतना गंभीर आरोप पहली बार लगा है। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि फिल्मों में काम दिलाने के बहाने उनके साथ एजाज खान ने बलात्कार किया है।

क्या है पूरा मामला?

हाल ही में एजाज खान एक वेब शो हाउस अरेस्ट को होस्ट करने को लेकर खबरों में आए थे। इस दौरान एक महिला ने अश्लीलता को देखते हुए केस दर्ज करवाया था। इसके बाद एक महिला ने चारकोप पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ बलात्कार का केस लिखवाया और इसमें काफी गंभीर बातें लिखी गई हैं।

इस महिला का कहना है कि, एजाज खान अपने शो और दूसरे शो पर भी काम दिलाने का वादा किया था। उन्होने ये भी कहा था कि वो शादी करेंगे क्योंकि उनका धर्म 4 शादी करने की इजाजत देता है। इसके बाद शादी का झांसा देकर एजाज ने 25 मार्च को महिला को घर पर बुलाया और रेप किया। महिला ये भी कहा कि कुछ दिन बाद उन्होने फिर से शादी का भरोसा दिलाया और शोषण किया।

पुलिस कर रही है जांच

इस केस के दर्ज होने के बाद आरोपा महिला के बयान के आधार पर पुलिस जांच कर रहा है। फिलहाल एजाज खान पर धारा 64, 64(2)(एम), 69 और 74 के तहत मामला दर्ज किया गया है। देखने वाली बात होगी कि पुलिस इस मामले में क्या सच्चाई खोजकर लाती है। एजाज खान की तरफ से फिलहाल इसको लेकर रिएक्शन नहीं आया है।

More from Filmibeat

Read more about: ajaz khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X