Live Video- एजाज खान ने एल्विश यादव और कटारिया को सरेआम दी धमकी, बोले- 'दिल्ली से लाउंगा और..'

एजाज खान अपने विवादों को लेकर अक्सर खबरों का हिस्सा रहते हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कटारिया और एल्विश यादव को सरेआम धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो जैसे ही सामने आया लोग हैरान हो गए और सोशल मीडिया पर दोनों के फॉलोवर्स के बीच जंग छिड़ गई। इस बीच नोएडा स्थित फिटनेस इन्फ्लुएंसर राजवीर शिशोदिया भी सामने आए और एजाज खान को खूब गालियां दी हैं।
एजाज खान ने वीडियो को पोस्ट करते हुए कहा था, ''कटारिया और एल्विश के जो फॉलोवर्स हैं, गाली गलौज कर रहे हैं मेरे को। तुम्हारा कटारिया और एल्विश भी मेरे को दिल्ली में मिला या मुंबई में मिला तो तुमको दिखाऊंगा मैं। हम लोग ओची लोग हैं, जिसका जितना हाथ चलता है, उसकी उतनी बात चलती है।
बचकाने लोग हैं ये लोग, कहीं नहीं लग रहे मेरे को। और पूरे हिंदुस्तान के साणे लोग इज्जत करते हैं मेरी अलहमदुलिल्लाह। अबे ए एल्विश यादव और कटारिया.. अख्तर रोड में दो दिन काटेगा ना, बेटा तिहाड़ फाई स्टार होटल है। ये तिहाड़ नहीं है ये अख्तर रोड है। उधर 3500 क्रिमिनल हैं, एक से बढ़कर एक.. उधऱ 26 महीना रूल करके आया हूं। इज्जत से कुछ भी करवा लो.. मेरे बारे में चाहे कोई भी यूट्यूबर हो, बनाए.. दिल्ली से बंबई लाऊंगा मैं।''
एजाज खान के इस वीडियो के सामने आने के बाद राजवीर शिशोदिया सामने आ गए हैं।
दे डाली चेतावनी
राजवीर शिशोदिया ने अजाज खान को उनका अपहरण करके मुंबई ले जाने की चुनौती दी, साथ ही उन्होंने वीडियो में अभिनेता का मजाक उड़ाया और उन्हें गालियां दीं। इससे पहले, एक्टर के खिलाफ रोस्ट वीडियो बनाने वाले कैरीमिनाटी से भिड़ने वाले अजाज खान का एक वीडियो वायरल हुआ था। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है और एजाज खान भड़क रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications