रसिक एजाज खान हुए 'खतरों के खिलाड़ी' से आउट

शो में अपने सफर के बारे में टिप्पणी करते हुए एजाज ने कहा, "मैं वहां जीतने नहीं गया था। मैं स्वयं को चुनौती देने और यह देखने गया था कि मैं वहां कब तक टिक सकता हूं। मुझे कोई पछतावा नहीं है..रोहित शेट्टी के साथ काम करना एक सपना सच होने जैसा है और मैं उनके साथ दोबारा काम करना चाहता हूं।"
मालूम हो कि एजाज खान सुर्खियों में तब आये थे जब बिग बॉस सीजन 7 में उन्हें एंट्री मिली थी। शो के दौरान एजाज ने शो की विनर गौहर खान को पटाने की काफी कोशिश की लेकिन जब वो उसमें कामयाब नहीं हो पाये तो उन्होंने गौहर और उनके प्रेमी कुशाल टंडन के बीच में काफी झगड़ा लगवाने की कोशिश की जिसके कारण गौहर-कुशाल और एजाज के बीच में काफी झगड़े हुए।
एजाज को 'खतरों के खिलाड़ी-डर का ब्लॉकब्लॉस्टर' में भी इसीलिए ही लाया गया था लेकिन उनके आने के बाद ही कुशाल और गौहर शो से आउट हो गये, जिसकी वजह से एजाज की मौजूदगी वो आग नहीं लगा पायी जिसकी उम्मीद की गयी थी। फिलहाल गौहर-कुशाल के बाद अब एजाज खुद शो से आउट हो गये हैं।
'खतरों के खिलाड़ी-डर का ब्लॉकब्लॉस्टर' कलर्स पर शनिवार-रविवार प्रसारित होता है जिसकी मेजबानी रोहित शेट्टी कर रहे है। पूरा शो साउथ अफ्रिका में शूट हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











