बिग बॉस का ये एक्स कंटेस्टेंट हुआ अरेस्ट..अश्लील तस्वीरें भेजने का आरोप!
एक्टर एजाज़ खान को एक महिला को अश्लील फोटो भेजने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
एक्टर एजाज़ खान को एक महिला को अश्लील तस्वीर भेजने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। खबरों की मानें तो मालवाणी पुलिस ने एजाज को देर रात उनके घर से अरेस्ट किया। हालांकि अभी उन्हें ज़मानत मिल चुकी है।

ये आरोप एक मॉडल ने एजाज़ पर लगाया है। आपको बता दें कि ये मामला पुलिस ने 15 नवंबर को ही दर्ज कर लिया था, लेकिन कल यानि रविवार रात को एजाज़ को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि बाद में उन्हें बेल मिल गई।
वर्ल्ड टेलिवीज़न डे...आज ये सीरियल आपको बचपन याद न दिला दें तो कहना!
जब एजाज से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कहा कि उस महिला की शक्ल देख लीजिए फिर बताइएगा कि आरोप सही है या नहीं। पुलिस ने बताया कि एजाज खान ने उसे आपत्तिजनक फोटो भेजी थी, जिसे बाद में उसने डिलीट कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications