अजय और तमन्ना के सामने जय-माही ने जीता नच बलिये

स्टार प्लस पर आने वाले रियैलिटी डांस शो नच बलिये सीजन 5 को जय और माही ने जीत लिया है। दोनों ने अपने खूबसूरत परफॉर्मेंस और अपनी बेहतीन कोर्डिनेशन के साथ ही इस शो को अपनी जोड़ी के नाम कर लिया है। शो का फिनाले 23 मार्च रात 9 बजे से शुरु हुआ। शो के फिनाले में मुख्य गेस्ट बनकर आये थे हिम्मतवाला की स्टारकास्ट- अजय देवगन और तमन्ना। अजय देवगन और तमन्ना को भी जय और माही की जोड़ी और उनका बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस काफी पसंद आया। अजय और तमन्ना के लिए तो बहुत ही मुश्किल था इस बात पर यकीन कर पाना कि टीवी स्टार इतना बेहतरीन डांस भी कर सकते हैं।

23 मार्च रात 9 बजे से शुरु हुए नच बलिये सीजन 5 में इस बार जजेस थे शिल्पा शेट्टी, टेरेंस लुइस और साजिद खान। शो की शुरुआत से ही सभी जजेस शो के प्रतिभागियों की परफॉर्मेंस को देखकर दंग थे। शो के पहले ही एपिसोड से जय और माही के डांसिंग टैलेंट से सभी हैरान थे और इंप्रेस भी। जय माही ने शो के अंत तक अपनी डासिंग प्रतिभा को बनाए रखा और इसके साथ ही नच बलिये सीजन 5 को जीत लिया।

नच बलिये सीजन 5 के 4 फाइनलिस्ट थे जय भानुशाली-माही विज, नीलू वघेला-अरविंद कुमार, रवी दुबे-सर्गुन मेहता और सुहासी धामी-जयशील। इन सभी ने शो के फिनाले में बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस दी। सभी ने एक से बढ़कर एक परफॉर्म करके जजेस को हैरान कर दिया। शो के फिनाले में साजिद खान की आने वाली फिल्म हिम्मतवाला की स्टार कास्ट अजय देवगन और तमन्ना भी मौजूद थे। अजय और तमन्ना ने भी सभी प्रतिभागियों के डासिंग टैलेंट को काफी पसंद किया और जय-माही को ढ़ेर सारी बधाईयां दीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X