..................... Ajay Devgn wins an Audi for Koffee with Karan's single punchline - Hindi Filmibeat

अजय देवगन ने आमिर खान के चैलेंज को किया धराशाई, जीता शानदार अवार्ड

कॉफी विद करण में इस साल करण जौहर ने एलान किया था कि इस सीज़न, उनके सवाल का बेस्ट जवाब देने वाले इंसान को मिलेगी एक ऑडी कार। और अब ये कार आ चुकी है अजय देवगन के हिस्से में एक शानदार जवाब के साथ। दरअसल, कॉफी विद करण में करण जौहर ने अजय देवगन से पूछा था कि एक ऐसा अंधविश्वास बताइए जो आप मानते हैं।

इस पर अजय देवगन ने जवाब दिया कि मुझे लगता था कि K अक्षर से शुरू होने वाली तुम्हारी सब फिल्में चलती हैं। इसलिए मैंने काल की और फिर मेरा ये भ्रम टूट गया। इस बात पर करण जौहर और दर्शकों ने खूब ठहाका लगाया था और अब इसी जवाब ने अजय देवगन को जीतने का मौका दे दिया है, पूरे सीज़न के बेस्ट जवाब का अवार्ड।

ajay-devgn-wins-an-audi-koffee-with-karan-s-single-punchline

हालांकि जब आमिर खान शो पर आए थे तो उन्होंने अपने एक जवाब के साथ एलान कर दिया था कि इस सीज़न की ऑडी उन्हें मिलेगी। दरअसल, करण ने आमिर से पूछा था कि आप, शाहरूख और सलमान के साथ एक नाव पर बैठे हैं, नाव डूब रही है और किसी एक को बचा सकते हैं तो किसे बचाएंगे।

आमिर ने तुरंत जवाब दिया कि शाहरूख क्योंकि भाई तो डूबेंगे नहीं। और इतना कहते ही आमिर ने कहा कि बस अब इस डायलॉग के बाद तो ऑडी मेरी है लेकिन अजय देवगन के डायलॉग के बाद ही काजोल ने एलान कर दिया था कि ऑडी तो यही जवाब लेकर जाएगा और ऑडी अजय देवगन के घर आ भी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X