अजय देवगन के फैन्स के लिए गुड न्यूज़...अब टीवी पर आएंगे नजर!
अगर आप अजय देवगन के फैन हैं तो ये खबर आज आप ही के लिए हम लेकर आए हैं। खबर है कि अजय देवगन जल्द ही टेलिवीज़न पर नज़र आने वाले हैं। लेकिन किसी डेली सोप में नहीं, बल्कि सावधान इंडिया में अजय देवगन आपको दिखाई देंगे।

एकता कपूर ने खोया अपना ये खास..इल्ज़ाम लगाया इस पॉपुलर एक्टर पर!
जी हां...अजय देवगन आपको सावधान इंडिया के कुछ एपिसोड करते नज़र आएंगे। आपको बता दें कि अजय की फिल्म 'शिवाय' आने वाली है। अजय उसके प्रमोशन के लिए ही क्राइम पर आधारित शो 'सावधान इंडिया' के कुछ शो होस्ट करेंगे। यह शो नई टैगलाइन 'डरकर नहीं डटकर' के साथ आ रहा है।
अजय ने कहा कि उन्हें यह सीरियल काफी पसंद है। उन्होंने बताया, 'शो की टैगलाइन उन्हें पसंद है। हमें किसी भी अपराध का डटकर सामना करना चाहिए।'
बिकिनी पर हुआ था विवाद..ऐसी लताड़ लगाई..सबकी बोलती बंद!
बता दें कि जल्द ही अजय की नई फिल्म 'शिवाय' रिलीज होने वाली है। इस एक्शन फिल्म की ज्यादातर शूटिंग बुल्गारिया की बर्फीली वादियों में हुई है। बतौर निर्देशक अजय की यह दूसरी फिल्म है।
आपको बता दें कि इससे पहले खबर ये भी आई थी कि अपनी आने वाली पिंक का प्रमोशन करने के लिए अमिताभ बच्चन भी इस शो को होस्ट करेंगे।
गौरतलब है कि अजय देवगन टेलीविजन चैनल लाइफ ओके पर दर्शकों से जुड़ने को लेकर रोमांचित हैं। अजय ने एक बयान में कहा, "इस बार नए सीजन के साथ लोगों को संदेश दिया जाएगा कि लोग खुद को महज दर्शक ही न समझें बल्कि अपराध के खिलाफ लड़ाई की भावना और खुद को सशक्त महसूस करें।
इस शो से जुड़ने और कुछ एपिसोड की मेजबानी के साथ सम्मानित महसूस कर रहा हूं।'


Click it and Unblock the Notifications

















