अजय देवगन फैंस के लिए गुड न्यूज़..टीवी पर धमाल मचाने को तैयार शिवाय
टेलिवीज़न चेनल स्टार गोल्ड पर अजय देवगन की फिल्म का प्रीमियर दिखाया जाने वाला है।
अजय देवगन की फिल्म शिवाय अगर आपने नहीं देखी और इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो अब अापको ज्यादा इंतज़ार करने की ज़रूरत नहीं है। कल यानी 19 फरवरी को टेलिवीज़न चेनल स्टार गोल्ड पर इस फिल्म का प्रीमियर दिखाया जाने वाला है।

आपको बता दें कि इस फिल्म में अजय देवगन के साथ इस फिल्म में सायशा सैगल मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म पिछले साल दिसंबर में दिवाली के मौके पर रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म के साथ-साथ करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' भी रिलीज़ हुई थी।
Shocking..कंगना हो गई हैं नाराज...देना चाहती हैं थप्पड़ से जवाब
इन दोनों ही फिल्मों में ज़बर्दस्त क्लैश हुआ था। दोनों ही टीम में काफी कंट्रोवर्सी और आरोप का दौर चला था। फिल्म के दौरान इतना कुछ हो गया। करण जौहर की दोस्ती तक टूट गई।


Click it and Unblock the Notifications











