2018 DHAMAKA..अजय देवगन..ब्लाॅकबस्टर बायोपिक..FIRST LOOK
शाहरुख हो या सलमान। आमिर खान हो या रणबीर कपूर हर बिग स्टार बायोपिक को ही तरजीह दे रहे हैं। यहां तक सुल्तान के बाद सलमान खान जल्द ही गामा पहलवान की टीवी सीरीज लेकर आने वाले हैं।
इस फेहरिस्त में नया नाम अजय देवगन का भी जुड़ गया है। अजय देवगन ने अपनी पहली टीवी सीरीज बाबा रामदेव का पहला लुक सबसे सामने ला दिया है। इस शो का नाम स्वामी रामदेव एक संघर्ष होगा।

इस शो में बाबा रामदेव के बचपन की भूमिका सलमान खान के चिल्लर पार्टी और राझंणा फेम चाइल्ट एक्टर नमन जैन निभा रहे हैं। अजय ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है।
बाबा रामदेव के यंग किरदार को विक्रांत मेस्सी निभाने वाले थे। लेकिन किन्हीं कारणों से वह इस प्रोजेक्ट से नहीं जुड़ पाए। अभी तक बड़े बाबा रामदेव के किरदार को लेकर किसी एक्टर के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।
चर्चा यह भी है कि अजय देवगन खुद बाबा रामदेव की भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि अभी तक कोई सही जानकारी नहीं मिली है।
गौरतलब है कि इस साल ऐसी कई बायोपिक हैं जो आपके लिए कास्टिंग के लिहाज से बड़ा सरप्राइज लेकर आयी है। यहां देखिए..


Click it and Unblock the Notifications
