सलमान खान नहीं,अजय देवगन और अक्षय कुमार के बीच 100 करोड़ी ब्लॉकबस्टर,बिग फाइट
इस महीने भले ही सलमान खान के रेस 3 का हल्ला मचा हो। लेकिन इस बार असली टकराव अजय देवगन और अक्षय कुमार के बीच देखने को मिलेगा।
अजय देवगन की रेड और अक्षय कुमार की पैडमैन एक दूसरे से क्लैश करते हुए नजर आयेंगे। रिलीज के बाद दोनों फिल्में पहली बार टीवी पर दिखाई जा रही हैं। अजय देवगन की फिल्म रेज स्टार गोल्ड पर दोपहर 1 बजे दिखाई जाएगी। इस फिल्म ने बॅाक्स आॅफिस पर 100 करोड़ की कमाई की थी।

वहीं अक्षय कुमार की इस साल की बहु चर्चित फिल्म पैडमैन एक दिन पहले 26 मई को रात 8 बजे दिखाई जाएगी। हालांकि दोनों एक साथ एक समय पर क्लैश नहीं कर रहे हैं। लेकिन वीकेंड पर इन दोनों की टीआरपी का क्लैश होते जरूर दिखाई देगा।
पैडमैन ने बॅाक्स आॅफिस पर 80 करोड़ के करीब की कमाई की थी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि दर्शकों के लिए वीकेंड अजय देवगन खास बनाने वाले हैं।यह अजय देवगन की अब तक की सबसे सुपरहिट फिल्मों में से एक है।
इस फिल्म की लागत केवल 35 करोड़ रही है। 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर यह फिल्म इस साल की सबसे फायदेमंद फिल्म साबित हुई है।यानी एक बार फिर अजय बॅाक्स आॅफिस के बाद अक्षय को टीआरपी में कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार हैं।
बहरहाल,यहां देखिए वो फिल्में जो बॅाक्स आॅफिस पर फ्लॅाप और टीवी पर सुपरहिट साबित हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications













