नच बलिए FINAL: जब डांस के साथ लगेगा अजय देवगन का इमोशनल तड़का!
[टेलीविजन] डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 7' के फिनाले की जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं। शो का फिनाले 19 जुलाई को होना है। बहरहाल, शो के निर्माता इसके फाइनल में 'दृश्यम' एक्टर अजय देवगन को बुलाने की योजना बना रहे हैं।

वहीं, अजय देवगन भी इस वक्त निशीकांत कामत के निर्देशन में बनी 'दृश्यम' फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म 31 जुलाई को रिलीज होने वाला है। लिहाजा, उम्मीद है कि अजय शो को हिस्सा बनेंगे।
नच बलिए शो के निर्माता अजय देवगन को शो में लाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि वह फाइनल में पहुंचे कंटेस्टेंट्स का मनोबल बढ़ा सकें।
नच बलिए 7: मिलिए इस सीज़न के फाइनलिस्ट्स से!
इस बारे में बात करते हुए एक सूत्र ने कहा, 'इस बार 'नच बलिए' ने दर्शकों को कई ट्विस्ट के साथ चौंकाया है। अब फाइनल करीब आने के साथ वे इसे अजय देवगन के साथ मिलकर यादगार बनाना चाह रहे हैं। फिलहाल, अजय को फाइनल में लाने के लिए 'दृश्यम' की टीम के साथ बातचीत चल रही है।'
गौरतलब है कि, 19 जुलाई को होने जा रहे 'नच बलिए 7' के फाइनल में चार जोड़ियों- करिश्मा तन्ना-उपेन पटेल, रश्मि देसाई-नंदिश संधू, अमृता -हिमांशु मल्होत्रा तथा मयूरेश-अजीशा शाह के बीच टक्कर होगी।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications












