अजय देवगन की Drishyam 2 को करोड़ों का घाटा, टीवी पर सबसे पहले हिंदी डब वर्जन रिलीज !

अजय देवगन और तब्बू की Drishyam 2 अगले महीने यानी कि 18 नवंबर को रिलीज होगी। लेकिन इससे पहले दृश्यम 2 को टीवी पर रिलीज किया जा रहा है। जो कि अजय देवगन के साथ पूरी दृश्यम 2 के मेकर्स को बड़ा झटका होगा। दृश्यम 2 के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही इस फिल्म को लेकर माहौल गर्म है कि यह इस साल की सुपरहिट फिल्म साबित हो सकती है।
हालांकि टीवी पर इसका हिंदी डब वर्जन रिलीज किया जा रहा है जो कि पूरी फिल्म की कहानी को खोल कर सामने रख देगा। जाहिर सी बात है कि दृश्यम 2 के निर्माता को इससे काफी नुकसान होगा। गोल्डमाइन्स टीवी तेलुगू की दृश्यम 2 के हिंदी वर्जन आंखें को टीवी पर रिलीज कर रहा है। खुद गोल्डमाइन्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इसकी जानकारी दी है और लिखा है कि टीवी पर पहली बार। केवल 2 दिन बाद यानी कि 22 अक्टूबर को इसे टीवी पर दिखाया जाएगा।
वैसे इन सब के बीच चौंकाने वाली जानकारी यह है कि गोल्डमाइन्स टीवी ने अब अपने आंखें फिल्म के पोस्ट को डिलीट कर दिया है। क्या अब इसे टीवी पर टेलीकास्ट नहीं किया जाएगा। इसे लेकर सस्पेंस अभी भी बना हुआ है। बता दें कि दृश्यम 2 की कहानी में विजय सलगांवकर को क्या पुलिस पकड़ पाएगी, क्या विजय का पूरा परिवार एक बार फिर पुलिस के निशाने पर होगा और इस बार विजय मर्डर का जुर्म कबूल करेगा, इसी को लेकर पूरी कहानी है।
अक्षय खन्ना पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आयेंगे। जो कि विजय के परिवार से फिर से पूछताछ करेगा। सस्पेंस से भरपूर दृश्यम 2 का ट्रेलर पूरी तरह से फैंस के लिए रोलर कोस्टर राइड है। दृश्यम 2 का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। इस फिल्म के तेलुगू और मलयालम वर्जन को ओटीटी पर रिलीज किया गया है। अमेजन प्राइम वीडियो पर आप इसे देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
