अजय देवगन ने अपनी वेब सीरीज़ डेब्यू रूद्र के लिए ली चौंकाने वाली फीस, बने सबसे महंगे एक्टर
अजय देवगन, डिज़्नी हॉटस्टार की वेब सीरीज़ रूद्र - द एज ऑफ डार्कनेस के साथ अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। और इस शो कते लिए अजय देवगन की फीस सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन ने इस सीरीज़ के साथ अपने डिजिटल डेब्यू के लिए 125 करोड़ की डिमांड की थी जो पूरी भी कर दी गई है।
देखा जाए तो अजय देवगन हर फिल्म के लिए 45 - 50 करोड़ रूपये चार्ज करते हैं। ऐसे में अपने डिजिटल डेब्यू के लिए 125 करोड़ रूपये की फीस, दोगुने से भी ज़्यादा हुई।

इस फीस के साथ अजय देवगन अनाधिकारिक रूप से ही सही लेकिन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महंगे एक्टर हो चुके हैं। अजय देवगन के अलावा शाहरूख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार और प्रभास भी 100 करोड़ फीस वाले क्लब में शामिल हैं।
हालांकि अगर फिल्मों और वेब सीरीज़ की बात करें तो वेब सीरीज़ शूट करने में अमूमन एक जैसा ही समय लगता है। ऐसे में अजय देवगन को रूद्र के साथ शानदार डील मिली है। वहीं उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स भी किसी धमाके से कम नज़र नहीं आ रहे हैं। एक नज़र डालिए उनकी अपकमिंग फिल्मों पर।

मैदान
मैदान, सैयद अब्दुल रहीम पर बनी एक बायोपिक है। फिल्म 15 अक्टूबर 2021 को रिलीज़ होनी है। फिल्म में अजय देवगन, मशहूर फुटबॉल कोच की भूमिका में दिखाई देंगे जिन्होंने लगातार भारत को फुटबॉल का सुनहरा समय दिखाया जहां भारत ने लगातार कई पदक जीते थे।

सूर्यवंशी
रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी में अजय देवगन अपने सिंघम अवतार में दिखाई देंगे। फिल्म थियेटर में रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रही है और माना जा रहा है कि ये इंतज़ार, होली पर खत्म हो सकता है।

भुज - द प्राइड ऑफ इंडिया
भुज हॉटस्टार वीआईपी पर रिलीज़ होगी। फिल्म में अजय देवगन एक एयरफोर्स ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म 1975 के भारत - पाकिस्तान युद्ध पर बनी है। माना जा रहा है कि फिल्म 15 अगस्त को रिलीज़ हो सकती है।

चाणक्य
2022 में अजय देवगन, नीरज पांडे की फिल्म चाणक्य में दिखाई देंगे। इस फिल्म के लिए अजय देवगन का लुक बहुप्रतीक्षित है। ये फिल्म उनके करियर की काफी बड़ी फिल्म मानी जा रही है।

मे डे
अजय देवगन, अमिताभ बच्चन को मे डे नाम की एक थ्रिलर फिल्म में डायरेक्ट भी कर रहे हैं। इस फिल्म में अजय देवगन, अमिताभ बच्चन के को स्टार हैं। ये फिल्म असली घटनाओं पर आधारित है।

गंगूबाई काठियवाड़ी
गंगूबाई में अजय देवगन मशहूर गैंगस्टर करीम लाला की भूमिका में दिखाई देंगे जो गंगूबाई काठियावाड़ी को अपनी बहन मानता था। जब सबने गंगूबाई को दबाने की कोशिश की थी तब करीम लाला गंगूबाई के साथ खड़ा था।

थैंक गॉड
इंदर कुमार की फिल्म थैंक गॉड में अजय देवगन मॉडर्न डे यमराज की भूमिका में दिखाई देंगे। ठीक उसी तरह, जिस तरह फिल्म ओह माय गॉड (OMG) में अक्षय कुमार, भगवान श्रीकृष्ण के मॉडर्न अवतार में दिखाई दिए थे।

सुपरविलेन?
इसके अलावा, अजय देवगन का नाम, यशराज फिल्म्स के एक प्रोजेक्ट से जोड़ा जा रहा है। ये एक सुपरहीरो फिल्म होगी जिसमें अजय देवगन विलेन की भूमिका निभाएंगे और अहान पांडे हीरो के तौर पर अपना डेब्यू करेंगे।

गलवान वैली पर भी फिल्म
लद्दाख के गलवान घाटी में हुए भारत- चीन तनाव पर अजय देवगन फिल्म बनाने वाले हैं। फिल्म को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, इसमें 20 भारतीय सेना के जवानों के बलिदान की कहानी सुनाई जाएगी, जिन्होंने चीनी सेना का मुकाबला किया था।

दृश्यम 2
खबर है कि मलयालम फिल्म दृश्यम 2 में मोहनलाल की ज़बरदस्त परफॉर्मेंस के बाद अब अजय देवगन के साथ दृश्यम 2 की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications











