बेयर ग्रिल्स के साथ अजय देवगन कर रहे हैं चुनौतियों का सामना, 'इनटू द वाइल्ड' का ट्रेलर हुआ रिलीज!
डिस्कवरी चैनल का मशहूर शो "इनटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स" काफी चर्चा में रहता है और इसको लगभग पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। यही कारण है कि किसी ना किसी इंडस्ट्री का स्टार इसमें नजर आता रहता है। अब इस शो में बेयर ग्रिल्स के साथ बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन नजर आने वाले हैँ। जब से खबर आई थी कि इस शो का हिस्सा वो बनने वाले हैं उसके बाद से ही उनके फैंस इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
लेकिन अब अब आपको हम एक बड़ी खबर दे दें कि मंगलवार को उनके फैंस का इंतजार खत्म हो गया। जी हां.. इसका एक प्रोमो रिलीज हुआ है और ये एपिसोड मंगलवार को टेलीकास्ट किया जाएगा।

इस ट्रेलर की अगर बात करें तो अभिनेता अजय देवगन बेयर ग्रिल्स के साथ जंगल की खोज और चुनौतियों का सामना करते नजर आ रहे हैं। फैंस इसको लगातार साझा कर रहे हैं और उनका कहना है बेयर के साथ अजय देवगन को देखना काफी शानदार और मजेदार है।
इस एपिसोड को मालदीव के जंगलों में शूट किया गया है। बॉलीवुड स्टार अजय देवगन के साथ बेयर ग्रिल्स के इस शो इन टू द वाइल्ड का प्रीमियर 22 अक्टूबर को डिस्कवरी प्लस पर सुबह 6 बजे होगा जबकि डिस्कवरी चैनल पर 25 अक्टूबर रात 8 बजे यह एपिसोड प्रसारित किया जाएगा।
गौरतलब है कि सुपरस्टार अजय देवगन के पहले इस शो का हिस्सा कई लोग बन चुके हैँ। इसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र, रजनीकांत और अक्षय कुमार भी शामिल हैँ। बता दें कि अजय देवगन कि तरह से जंगल का सामना करते हैं वो देखना मजेदार होगा।


Click it and Unblock the Notifications