VIDEO: अजय देवगन ने दी कपिल शर्मा को सलाह.. जानिए क्या!
[टेलीविजन] कपिल शर्मा को आज कौन नहीं जानता! आम दर्शक से लेकर फिल्मी सुपरस्टार, कपिल सबके चहेते हैं। ऐसे में जब यह अफवाह उड़ी कि कपिल शादी कर रहे हैं, तो सभी आश्चर्यचकित रह गए। बता दें, कुछ ही दिनों पहले कपिल की एक तस्वीर लीक हुई थी, जहां वे दुल्हा बने नजर आ रहे थे।
वहीं, आज सुपरस्टार अजय देवगन तक जब यह बात पहुंची तो उन्होंने तुरंत ही कपिल को सलाह दे डाली- शादी मत कर। जी हां, अजय ने कपिल को संदेश भेजा कि दोस्त होने के नाते मेरी यह सलाह है कि शादी मत कर। हम्मम..
वैसे बता दें, कपिल की डेब्यू फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' का ट्रेलर 13 अगस्त को रिलीज होने वाला है। लिहाजा, काफी उम्मीद है कि अजय देवगन समेत कई सितारे कपिल की इस फिल्म का प्रमोशन जरूर करेंगे। हो सकता है ये वीडियो उसी का हिस्सा हो-
REASON: सलमान, अक्षय हों या अजय देवगन.. शाहरूख के सामने सब FAIL!


Click it and Unblock the Notifications













