..................... Ajay Devgan warned Viacom 18 to take Tanisha out from Bigg Boss - Hindi Filmibeat

तनीषा के लिए सलमान-वायकॉम 18 से भिड़ गये अजय!

बिग बॉस 7 के दर्शक भले ही शो के प्रतिभागियों द्वारा खेले जा रहे इस प्यार-मोहब्बत के खेल से काफी खुश हों लेकिन इन प्रतिभागियों के घर के सदस्य उनके इस खेल से काफी नाराज हैं। मुख्य रुप से तनीषा मुखर्जी के परिवार वाले जो कि बॉलीवुड के बड़े प्रतिष्ठित परिवारों में अपनी एक जगह रखते हैं वो तनीषा और अरमान के बीच की बढ़ रही नजदीकियों के से बेहद नाराज हैं। तनीषा मुखर्जी के जीजाजी अजय देवगन तनीषा को किसी भी कीमत पर घर से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। अजय देवगन ने पहले तो अपने दोस्त सलमान से मदद मांगी लेकिन सलमान द्वारा ना कहने पर उन्होंने सीधे वायाकॉम 18 से बात की और कहा कि अगर वो लोग तनीषा को बाहर नहीं निकालेंगे तो भविष्य में अजय उनकी किसी फिल्म में काम नहीं करेंगे।

अजय देवगन ने इस धमकी को देते समय कुछ भी आगे पीछे नहीं सोचा। उन्हें सिर्फ अपने परिवार इज्जत प्यारी है जो कि तनीषा ने बिग बॉस के घर के अंदर दांव पर लगा दी है। फिल्हाल कल रात के एपिसोड में अरमान को बिग बॉस के घर से बाहर करके बिग बॉस के बोनस रुम में भेज दिया गया है। कहा जा रहा है कि अजय देवगन की धमकी के चलते ऐसा कदम उठाया गया है। चूंकि इस हफ्ते किसी भी घरवालो का एलिमिनेशन नहीं होना था इसलिए अरमान को एलिमिनेटेड बताकर उन्हें सीक्रेट रुम में ट्रांसफर कर दिया गया है।

तनीषा जब घर के अंदर गयी थीं तब उनकी मां तनुजा और उनकी बहन काजोल ने उनके बारे में काफी अच्छी अच्छी बातें की थीं और साथ ही उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं भी दीं थीं। लेकिन बिग बॉस के घर के अदंर जाने के बाद तनीषा और अरमान को लेकर जिस तरह की बातें की गयीं और उनकी बढ़ रही करीबी को देखकर जिस तरह की लगातार बातें उठने लगीं उसे देखकर तनीषा के घरवाले काफी नाराज हुए। उन्होंने उसके बाद से तनीषा से बात तक नहीं की। इसके अलावा अजय देवगन ने तनीषा को घर से बाहर निकालने के लिए हर संभव कोशिश की। अब देखना है कि क्या इस हफ्ते अजय की धमकी के चलते तनीषा को घर से बाहर निकाला जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X