अजय देवगन की टीवी शो में जज बनने की इच्‍छा

By Super

मुम्बई, 6 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने कहा है कि यदि टीवी कार्यक्रम खास और रुचिकर हो तब ही वह उसमें जज की भूमिका करने के बारे में सोचेंगे। हालांकि साल 2008 में और पिछले साल भी अजय चैनल लाइफ ओके के कार्यक्रम 'रामलीला-अजय देवगन के साथ' में प्रस्तोता की भूमिका निभा चुके हैं।

टीवी रिएलिटी कार्यक्रम 'नच बलिये' के सेट पर अजय ने कहा, "यह इस बात पर निर्भर करता है कि कार्यक्रम किस तरह का है। क्या यह मेरे लिए ठीक होगा, क्या मुझे पसंद आएगा। यदि कार्यक्रम में कुछ ऐसी बात हो जो मुझे बेहद पसंद आ जाए तब मैं जरूर करना चाहूंगा।"

Ajay Devgan

अजय ने 2008 में पारिवारिक रिएलिटी कार्यक्रम 'रॉक एंड रोल फैमिली' में पत्नी काजोल और सास तनुजा के साथ जज की भूमिका निभाई थी। फिलहाल अजय साजिद खान निर्देशित फिल्म 'हिम्मतवाला' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

वर्तमान में कई फिल्‍मी हस्तियां टीवी कार्यक्रमों में जज बनकर आ रहे हैं। उदाहरण के तौर पर शिल्‍पा शेट्टी नच बलिये में, तुषार कपूर, जीतेंद्र और नेहा धूपियां नौटंकी में और सुहेल खान कॉमेडी सरकस में जज हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X