कपिल के शो में जब अजय ने खोली काजोल की पोल
इस वीकेंड तैयार हो जाइये अजय काजोल संग हंसी के ठहाके लगाने के लिए। क्यों कि ये दोनों सितारे आ रहें है कपिल के मुहल्ले में अपनी फिल्म शिवाय का प्रमोशन करने।
कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' की टीआरपी दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। शायद इसी कारण बॉलीवुड कलाकार अपनों फिल्म को प्रमोट करने के लिए कपिल के शो को बेस्ट प्लेटफार्म मानतें हैं। यहां फिल्म प्रमोशन होने के साथ साथ शो की कॉमेडी, मस्ती, मज़ाक भी स्टार्स को खूब भाती है।
इसी के चलते हाल ही में कपिल के शो में ए दिल है मुश्किल की टीम अपनी फिल्म को प्रमोट करते हुए नजर आई थी। बता दें इस शो की टीआरपी ने बिग बॉस को भी मात दे दी। खैर बात करते है इस हफ्ते कपिल के शो में आने वाले बॉलीवुड सेलेब।
तो बता दें इस हफ्ते कपिल के मुहल्ले में बतौर गेस्ट पहुंचेगें अजय देवगन और काजोल। अजय और काजोल कपिल के शो में अपनी आगामी फिल्म शिवाय को प्रमोट करते हुए नजर आयेगें।बता दें फिल्म 28 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ajay devgan kajol shivaay the kapil sharma show movie अजय देवगन फिल्म टीवी द कपिल शर्मा शो काजोल शिवाय


Click it and Unblock the Notifications