ऐश्वर्या शर्मा के पूल फोटोज़ ने मचाई सोशल मीडिया पर सनसनी, कातिलाना अदाएं देख पति नील भट्ट ने कर दिया ये कमेंट

Aishwarya Sharma

Aishwarya Sharma's pool photos viral: ऐश्वर्या शर्मा टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं वह अपनी बेहतरीन अदाकारी के साथ ही अपनी खूबसूरती के लिए भी खूब पसंद की जाती हैं। बता दें कि ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की जोड़ी टीवी सीरियल के साथ ही रियल लाइफ में ही काफी हिट है। गुम हैं किसी के प्यार में सीरियल से अपनी खास पहचान बनाने वाली ऐश्वर्या शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कभी वह कॉमेडी वीडियो शेयर करती हैं तो कभी वह अपने बोल्ड लुक से फैन्स को दीवाना बना देती हैं।

ऐश्वर्या के पूल फोटोज ने मचाई धूम
हाल ही में ऐश्वर्या शर्मा ने अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या शर्मा पूल में नहाती नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या शर्मा की सिज़लिंग तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। ब्लू कलर की बिकिनी में नजर आ रहीं ऐश्वर्या शर्मा पूल में तरह-तरह के पोज देती दिख रही हैं। इन खूबसूरत तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही ऐश्वर्या शर्मा कैप्शन में लिखती हैं- सन सेट, स्विम सेट।

नील भट्ट ने किया कमेंट
ऐश्वर्या शर्मा की इन तस्वीरों पर फैन्स और यूजर्स की कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। चंद मिनटों में ही यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं। ऐश्वर्या शर्मा की इस तस्वीर को देख पति नील भट्ट भी उनके दीवाने हो गए हैं। नील तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखते हैं- ये लुक बहुत पसंद आया इसी के साथ ही वह फायर इमोजी बनाते हैं। वहीं इन तस्वीरों पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा- आप बहुत ही प्यारी लग रही है ऐश्वर्या।

बिग बॉस 17 का रह चुके हैं हिस्सा
आपको बता दें कि ऐश्वर्या और नील ने साल 2021 में शादी की थी। दोनों टीवी सीरियल से काफी पॉपुलर हो गए थे, लेकिन जब से दोनों बिग बॉस सीजन 17 में आए हैं तब से दोनों की पॉपुलेरिटी और भी बढ़ गई है। बता दें कि दोनों आए दिनों सोशल मीडिया पर कपल गोल्स सेट करते नजर आते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X