'अपने फायदे के लिए मेरा इस्तेमाल..' नील भट्ट से तलाक लेंगी ऐश्वर्या शर्मा? क्रिप्टिक पोस्ट में बता डाली सच्चाई

Aishwarya sharma

Aishwarya Sharma Post- नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा.. एक ऐसा कपल जो कि साथ में काफी शानदार लगता है। कुछ समय पहले खबरें आईं थीं कि दोनों अलग हो रहे हैं। तलाक की खबरों ने कई तरह की अफवाहों को जन्म दिया था।

लोगों को इंतजार था कि दोनों में से किसी की तरफ से तो इसको लेकर कोई रिएक्शन आएगा। अब ऐश्वर्या शर्मा ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक पोस्ट किया है। उन्होने इस पोस्ट में काफी कुछ ऐसा कहा है जो कि हैरान करने वाला है और लोगों को उनके सवालों को सीधे जवाब मिलने वाले हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो नील और ऐश्वर्या काफी समय से एक दूसरे के साथ नहीं रह रहे हैं। हालांकि सच्चाई क्या है इसको लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

ऐश्वर्या शर्मा ने लिखा लंबा चौड़ा पोस्ट

ऐश्वर्या शर्मा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मैं लंबे समय से चुप रही हूं। इसलिए नहीं कि मैं कमज़ोर हूं, बल्कि इसलिए क्योंकि मैं अपनी शांति खत्म नहीं करना चाहती थी। लेकिन जिस तरह से आप में से कुछ लोग ऐसी बातें लिखते रहते हैं जो मैंने कभी नहीं कही, ऐसी कहानियां गढ़ते हैं जिसको मैने कभी सपोर्ट नहीं किया और बिना सुबूत या जवाबदेही के अपने फायदो के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल करते हैं, वह बेहद दुखद है।''

आगे लिखा, ''मैं पूरी तरह से क्लियर कर दूं कि, मैंने कोई इंटरव्यू, बयान या रिकॉर्डिंग नहीं दी है। अगर आपके पास कोई सच्चा प्रूफ है, कोई मैसेज ऑडियो या वीडियो है जिसमें मैंने ये बातें कही हैं, तो उसे दिखाएं और मेरे नाम पर खबरें फैलाना बंद करें। मेरी लाइफ आपकी मर्जी नहीं है। मेरी चुप्पी आपकी इजाजत नहीं है। प्लीज याद रखें कि अगर कोई चुप है तो इसका मतलब यह नहीं है कि उसके पास कहने के लिए कुछ नहीं है, इसका मतलब है कि वह शोर के बजाय गरिमा को चुनना चाहता है।"

ऐश्वर्या शर्मा के इस पोस्ट से इतना तो क्लियर है कि बिना नाम लिए अपने तलाक और नील के रिश्ते को लेकर फैल रही अफवाहों से काफी नाराज हैं। देखने वाली बात होगी कि नील इसपर क्या रिएक्ट करते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: aishwarya sharma neil bhatt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X