'गुम है' की पाखी हुई विराट संग रोमांटिक, लिपलॉक करते हुए तस्वीरें हो रहीं वायरल

'गुम है किसी के प्यार में' सीरियल में पाखी का किरदार निभाने वाली ऐश्वर्या शर्मा इन दिनों बैंकॉक में छुट्टियां मना रही है। बता दें कि ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट रियल लाइफ में काफी ज्यादा सुपरहिट जोड़ी माने जाते हैं। फेस द्वारा भी दोनों को खूब प्यार मिलता है। बता दें कि इस रियल लाइफ कपल ने हाल ही में बैंकॉक की फ्लाइट बुक करवाई और ट्रिप पर चले गए। लेकिन अब दोनों की ट्रिप की रोमांटिक तस्वीरें सामने आ रही है।
नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा छुट्टियां मनाने पहुंचे बैंकॉक
बता दें कि टेलीविजन सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' पाखी का किरदार निभाने वाली ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट इन दिनों बैंकॉक में छुट्टियां मनाने पहुंचे हैं। लेकिन आपको बता दें कि अब इस स्टार कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी छुट्टियों की तस्वीरों को शेयर कर दिया है। इन तस्वीरों में ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की जोड़ी को फेस द्वारा भी काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
रोमांटिक अंदाज में नजर आए ऐश्वर्या और नील
बता दें कि ऐश्वर्या और नील की शादी को डेढ़ साल हो चुका है। लेकिन शादी के बाद वह अपने अपने कामों में बिजी थे। लेकिन जैसे ही वह अपने काम से फ्री हुए तो दोनों अब साथ में वक्त बिताने का मौका मिला। इन तस्वीरों को देखकर साफ नजर आ रहा है कि वह दोबारा से हनीमून के लिए पहुंचे हैं। बता दें कि ऐश्वर्या शर्मा ने इस समय अपने पति नील भट्ट के साथ में बहुत सारी तस्वीरें क्लिक करवाई है, जो कि रोमांटिक नजर आ रही हैं।
लिप लॉक किस करते हुए नजर आए स्टार कपल
ऐश्वर्या शर्मा को इस दौरान अपने पति नील भट्ट पर काफी सारा प्यार आया और इस वजह से वह तस्वीरों में उन्हें किस करती हुई भी नजर आई। इतना ही नहीं आपको बता दें कि तस्वीरों में नील भट्ट ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या को लिप लॉक किस किया और काफी रोमांटिक तस्वीरों को भी अपने फैंस के साथ में शेयर किया।
ऐश्वर्या शर्मा का वर्क फ्रंट
अगर हम ऐश्वर्या शर्मा की बात करें तो आपको बता दें कि हाल ही में वह टीवी रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' की शूटिंग पूरी कर लौट आई हैं। जिस वजह से इन दिनों वह एक्टिंग से ब्रेक लेकर अपने पति के साथ में घूमने निकल पड़ी है। ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की वेकेशन ट्रिप की तस्वीरें भी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। नील और ऐश्वर्या दोनों को ही काफी रोमांटिक अंदाज में देखा गया है।


Click it and Unblock the Notifications











